UAE: बुधवार, 2 नवंबर को अभिनेता Shah Rukh Khan ने अपना 57वां जन्मदिन मनाया, जहाँ उनके जन्मदिन के मौके पर उनके फैन्स ने सोशल मीडिया और उनके घर मन्नत के बाहर आकर उन्हें जन्मदिन विश किया तो वही दुनिया की सबसे ऊंची इमारत दुबई के बुर्ज खलीफा ने उन्हें अपने अंदाज में जन्मदिन विश किया।
बुर्ज खलीफा ने “DDLJ गाना करा प्ले
दुनिया की सबसे ऊंची इमारत दुबई के बुर्ज खलीफा ने अभिनेता Shah Rukh Khan के मुस्कुराते हुए चेहरे के साथ “हैप्पी बर्थडे शाहरुख खान”, “हैप्पी बर्थडे पठान” और “वी (रेड हार्ट इमोजी) के जरिये जन्मदिन विश किया साथ ही एक्टर की पॉप्युलर फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे का सांग “तुझे देखा तो” प्ले किया गया।
#BurjKhalifa lights up in celebration of the birthday of the great bollywood star, Shah Rukh Khan’s! Lets wish him a Happy Birthday pic.twitter.com/1Q55agSjXa
— Burj Khalifa (@BurjKhalifa) November 2, 2022
ट्विटर पर भी शेयर किया जन्मदिन का विडियो
वहीं दुबई के बुर्ज खलीफा ने अपने आधिकारिक ट्विटर पेज पर Shah Rukh Khan को जन्मदिन विश करते हुए एक वीडियो शेयर किया। वही इस विडियो में देखा जा सकता है कि कैसे बुर्ज खलीफा ने शाहरुख के जन्मदिन के संदेशों के साथ बुर्ज खलीफा को पीली और काली रोशनी से जगमगाते हुए दिखाया गया है। साथ ही उनकी फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे का सांग “तुझे देखा तो” बज रहा है.
RT if you would want to be a part of this selfie! 🥹🫶🏼#SRKDay #HappyBirthdayShahRukhKhan #HappyBirthdaySRK #SRKUniverse #ShahRukhKhan #KingKhan pic.twitter.com/97mkikPpq7
— Shah Rukh Khan Universe Fan Club (@SRKUniverse) November 2, 2022
वहीं बुधवार को शाहरुख के जन्मदिन पर प्रशंसकों की भारी भीड़ मुंबई में अभिनेता के बंगले मन्नत के बाहर देखी गई। बाद में, वह प्रशंसकों से मिलने और अभिवादन करने के लिए अपनी बालकनी पर निकले।
शाहरुख के जन्मदिन पर फिल्म पठान टीज़र भी लॉन्च
Shah Rukh Khan के जन्मदिन पर उनकी फिल्म पठान का टीज़र भी लॉन्च हुआ। वहीं टीज़र के लॉन्च के बाद, उन्होंने मुंबई के सेंट एंड्रयूज कॉलेज में अपने प्रशंसकों के साथ अपने जन्मदिन का जश्न मनाया। इस दौरान Shah Rukh Khan कार्यक्रम में भाग लेने के दौरान, उन्होंने अपने हिट डांस नंबर छैय्या छैय्या पर डांस भी किया।
आपको बता दें, दुनिया की सबसे ऊंची इमारत दुबई का बुर्ज खलीफा ने अब से चौथी बार जन्मदिन विश किया है। बुर्ज खलीफा ने अभी तक साल 2019 से 2022 तक, शाहरुख को उनके जन्मदिन अलग-अलग में बधाई दी है।
ये भी पढ़ें- बिना शुल्क दिए दुबई से भारत कितना सोना ला सकता है कोई नागरिक, जानें अधिक Gold लाने के लिए क्या करें?