Placeholder canvas

हवाई यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी, जुलाई माह में लखनऊ से शुरू होगी दुबई और अबू धाबी के लिए नई उड़ान सेवा

लखनऊ से उड़ान भरकर दुबई और अबू धाबी जाने वाली हवाई यात्रियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी निकलकर सामने आई है। खबर यह है कि जल्द ही रनवे रात में ओपन हो जाएगा। इसी के साथ कई नई उड़ानों की शुरुआत होने वाली है। इस कड़ी में दुबई और अबू धाबी के लिए फ्लाइट्स भी शामिल की गई हैं। इनके अतिरिक्त बेंगलुरु और दिल्ली के अलावा मुंबई के लिए भी उड़ान सेवाएं शुरू की जाएंगी।

गौर करने वाली बात यह है कि फरवरी महीने से रनवे की मरम्मत प्रगति पर थी। ऐसे में अब तक रात 9:30 बजे से लेकर सुबह 9:30 बजे तक रनवे को बंद रखा जा रहा था लेकिन अब 11 जुलाई के बाद एयरपोर्ट के रनवे को 24 घंटे के लिए शुरू कर दिया जाएगा।

जानिए कौन सी फ्लाइट कब भरेगी उड़ान

दरअसल, रनवे को बंद किए जाने के बाद सुबह 6 से लेकर रात 9:30 बजे के बीच ही उड़ानों का संचालन हो पाता था। ऐसे में फ्लाइट्स का प्रेशर साफ तौर पर देखा जा सकता है। लेकिन अब 11 जुलाई तक बंद रनवे को शुरू किया जा सकेगा और 12 जुलाई से रनवे पर दबाव कम हो जाएगा इस बात की भी उम्मीद है। ऐसे में लखनऊ से दुबई की उड़ान 6 E 1483 शुरू की जा रही है।

और यह लखनऊ से 1.30 पर उड़ान भरेगी। दूसरी तरफ अबू धाबी के लिए शाम 6.20 मिनट पर flight number 6e 93 उड़ान भरने के लिए तैयार है। इसे भी उसी दिन ही शुरू किया जा सकेगा। दूसरी तरफ राजधानी से इसी महीने खाड़ी देशों के लिए दौरान सेवाओं की भी शुरुआत की जानी है। 13 जून से 6e 97 दमाम के लिए उड़ान भरेगी, जबकि 6e 1423 जोकि शारजाह के लिए है, इसकी शुरुआत की जा चुकी है।

घरेलू यात्रियों के लिए भी है खास मौका

आपको बताते चलें कि लखनऊ से दिल्ली के लिए जुलाई महीने में रात 11.15 पर 6e 2052 की शुरुआत होने जा रही है। दूसरी तरफ लखनऊ से बेंगलुरु की फ्लाइट 6e 6354 रीशेड्यूल होकर रात में तकरीबन 10.45 बजे रवाना होगी। जबकि लखनऊ से मुंबई के लिए रात 10.05 बजे नई फ्लाइट 6e 2245 की भी शुरुआत जुलाई महीने में की जानी है।