Placeholder canvas

Eid-ul-Adha 2023: भारत में हुआ चांद का दीदार, अब इस तारीख को मनाई जाएगी बकरीद

Eid-ul-Adha 2023: भारत के अंदर दिल्ली सहित ईद उल -अजहा का त्योहार 29 जून को होगा। दिल्ली में बीते दिन यानी के सोमवार को घने बादलों के कारण चांद का दीदार नहीं किया जा सका। मगर यूपी, महाराष्ट्र कर्नाटक और बिहार में बकरी ईद का चांद देखा गया है।

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मकर जी चांद कमेटी के अध्यक्ष मौलाना खालिद रशीद फिरंगी महली ने सोमवार यानी 19 जून को बताया कि माह ए जिलहिज्ज का चांद दिखाई पड़ा है। ऐसे में बकरीद 29 जून को होगी।

दिल्ली के चांदनी चौक की फतेहपुरी मस्जिद के शाही इमाम डॉक्टर मुफ्ती मुकर्रम अहमद ने न्यूज़ एजेंसी पीटीआई से बातचीत करते हुए कहा है कि दिल्ली के नजदीक के इलाकों में बारिश की वजह से बादल छाए रहने के कारण चांद नहीं दिखाई दे पाया है मगर उत्तर प्रदेश और बिहार की कुछ जगहों पर चांद देखा गया है।

महीने की 29 तारीख को मनाई जाएगी बकरीद

उन्होंने अपनी बातचीत में आगे बताया कि वाराणसी, मऊ और आजमगढ़ के अतिरिक्त कई हिस्सों में इस्लामी कैलेंडर के आखिरी माह जूल हिज्जा का चांद दिखने की तस्दीक यानी की पुष्टि हो चुकी है।

ये भी पढ़ें- फर्नीचर कामगार से दुबई में करवाई मजदूरी, विरोध करने पर की गई पिटाई, अब भारत पहुंच दर्ज कराया मुकदमा

ऐसे में ईद- उल- अजहा त्योहार 29 जून को मनाया जाना सुनिश्चित हुआ है। गौर करने वाली बात यह है कि इस्लामी कैलेंडर में 29 या फिर 30 दिन होते हैं जो चांद दिखने पर डिपेंड करते हैं।

मुसलमानों के लिए काफी महत्वपूर्ण होता है यह महीना

इस्लामिक कैलेंडर आखिरी एवं 12 वा महीना होता है। इस माह में दुनियाभर के मुसलमान अपने त्योहार को मनाते हैं और इसी माह में मक्के की हज यात्रा की शुरुआत होती है। बकरीद का त्यौहार चांद दिखाई पड़ने के दसवें दिन सेलिब्रेट किया जाता है।

अगर बात करें ईद उल जुहा या अजहा या फिर बकरीद की, ईद उल फितर के 2 माह 9 दिन बाद मनाई जाती है। दुनिया के अन्य देश जैसा सऊदी अरब सहित दुनिया के कई खाड़ी देशों में रविवार को ही ईद अल अजहा का चांद दिखाई पड़ गया था। ऐसे में वहां पर बकरीद 28 जून को ही होगी।

 ये भी पढ़ें- भारत से यूएई जाने वाले प्रवासियों के लिए खुशखबरी, महज 4000 रुपए में मिल सकेगा टिकट, जानें डिटेल