Placeholder canvas

अभिनेता व सांसद देव की कोशिशों से कोलकाता लौटे दुबई में फंसे 171 भारतीय

बॉलीवुड एक्टर और तृणमूल कांग्रेस सांसद देव के प्रयास की वजह से लॉकडाउन के कारण दुबई में फंसे 171 भारतीय लोग अपने गृह राज्य कोलकाता वापस आ पाए है। एक्टर देव ने खुद इस बात की जानकारी देते हुए एक ट्वीट किया है। बंगाली फिल्म एक्टर देव बंगाल के लोगों के लिए ठीक ऐसा ही काम कर रहे हैं, जैसे कि महाराष्ट्र के प्रवासी मजदूरों के लिए एक्टर सोनू सूद काम कर रहे हैं।

खबरों से मिली जानकारी के अनुसार, लगभग 20 दिन पहले एक्टर देव के पास दुबई से एक व्यक्ति का फोन पर मैसेज आया। मैसेज उन्हें बताया गया कि उस व्यक्ति और उसके साथ उसके जैसे बहुत सारे बंगाली लोग लॉकडाउन की वजह से दुबई में फंस हुए है, बहुत ही सारी कोशिश और परेशानी का सामना करने के बाद भी वो भारत आने में असफल रहे हैं, और इस समय वो लोग बहुत सारी परेशानियों का सामना कर रहे हैं।

अभिनेता व सांसद देव की कोशिशों से कोलकाता लौटे दुबई में फंसे 171 भारतीय

ये मैसेज पढ़ने के बाद देव ने मैसेज भेजने वाले व्यक्ति से फोन के जरिए कॉन्टेक्ट किया। इसके साथ ही उन्होंने उन लोगों को भारत वापस लाने के लिए अपनी तरफ से सारी कोशिशे करने का आश्वासन दिया। इसके बाद से देव अपने काम जुट गए और उन लोगों को वापस लाने के लिए उन्होंने बंगाल की मुख्य मंत्री और पार्टी की सुप्रीमो ममता बनर्जी को इस बारे में बताया। जिसके बाद मुख्य मंत्री ममता बनर्जी ने इस मामले अपना हस्तक्षेप किया। जिसके बाद देव ने केंद्रीय होम मिनिस्टर से बात की। इसके बाद उन्होंने दुबई प्रशासन से भी बातचीत की।

वहीं फिर अरब अमीरात में फंसे 171 लोगों को कोलकाता वापस लाने के लिए स्पेशल फ्लाइट का इंतजाम किया गया। जिसमें बैठ कर 171 भारतीय नागरिक दुबई से रवाना होकर सीधे कोलकाता के नेता जी सुभाष चंद्र बोस इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पहुंचे। भारत वापस लौटे लोगों ने एक्टर देव को उनकी इस मदद के लिए शुक्रिया किया है।