कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए भारत सरकार ने अन्तराष्ट्रीय उड़ाने रद्द कर दी थी और इस वजह से विदेशों में भारत के कई नागरिक फंसे हुए हैं। वहीं कोरोना वायरस की वजह से खाड़ी देशीं में कई भारतीय नागरिकों की नौकरी चली गयी है जिसकी वजह से इन लोगों को यहां पर बड़ी परेशनी का सामना करना पड़ा रहा है। वहीं इन सभी लोगों को वापस लाने के लिए भारत सरकार ने मिशन वंदे भारत शुरू किया है। वहीं इस बीच इस मिशन के जरिये एयर इंडिया ने 236 उड़ानों की घोषणा की है।
दरअसल, वंदे भारत मिशन का चौथा चरण चल रहा है और इस चौथे चरण में भारत सरकार बड़ी ही तेजी से काम कर रही है। अभी तक इस मिशन में फ्लाइट संचालित करने वाली एयर इंडिया ने खाड़ी देशों के लिए कई उड़ाने संचलित की है जिसके जरिये कई हज़ार लोग भारत वापस आ चुके हैं। वहीं इस बीच एयर इंडिया ने ट्वीट करके 236 उड़ानों की जानकारी दी है।
#FlyAI : खाड़ी देशों से भारत आने के लिए भारतीय नागरिकों के लिए निम्नलिखित संख्या मे उड़ाने लगाई गई है।
दुबई -54
शारजाह -54
अबु धाबी -37
मस्कत -34
बहरीन -7
जद्दाह -23
रियाद -4
दम्माम -23अनुरोध है कि एअर इंडिया एवं एअर इंडिया एक्सप्रेस के बुकिंग आफिस से संपर्क करें।
— Air India (@airindiain) July 10, 2020
जानकारी के अनुसार, एयर इंडिया ने दुबई के लिए 54, शारजाह के लिए 54, अबु धाबी के लिए 37, मस्कत के लिए 34, बहरीन के लिए 7, जद्दाह से 23, रियाद से 4, रियाद से 4 दम्माम से 23 उड़ाने भारत के लिए संचालित की है। वहीं एयर इंडिया ने इन फ्लाइट की टिकट बुकिंग को लेकर एक ट्वीट भी किया है
एयर इंडिया ने ट्वीट करके कहा है कि #FlyAI, खाड़ी देशों से भारत आने के लिए भारतीय नागरिकों के लिए निम्नलिखित संख्या मे उड़ाने लगाई गई है। दुबई -54,शारजाह -54,अबु धाबी -37,मस्कत -34, बहरीन -7,जद्दाह -23,रियाद -4,दम्माम -23 अनुरोध है कि एअर इंडिया एवं एअर इंडिया एक्सप्रेस के बुकिंग आफिस से संपर्क करें।
आपको बता दें, इस कोरोना कहर के बीच भारत सरकार मिशन वंदे भारत के जरिये कई हज़ार लोगों को वापस ला चुकी है साथ ही इस मिशन के जरिये भारत में फंसे हुए UAE के नागरिक भी अपने देश वापस जा रहे हैं।