Placeholder canvas

दुबई का नाम गलत तरीके से उच्चारण करते हैं 99 प्रतिशत लोग, जानें क्या है दुबई बोलने का सही तरीका

दुबई दुनिया के उन शहरों में शुमार किया जाता है जिन शहरों में अकूत दौलत है और अमीर से अमीर शख्स निवास करते हैं। यहां पर एक से बढ़कर एक गगनचुंबी इमारतें हैं जो आसमानों को छुट्टी हुई नजर आती हैं। लेकिन अगर दुबई के नाम पर गौर करें तो दुबई के नाम को अभी भी ज्यादातर लोग गलत नाम से पुकारते हैं। ऐसे में दुबई का सही नाम कैसे लिया जाए आइए जानते हैं आर्टिकल की मदद से आगे…

मान लीजिए कि आपसे दुबई से जुड़ा हुआ कोई सवाल पूछा जाए और आप से दुबई के नाम नाम का उच्चारण करने को कहा जाए तो आप सीधे तौर पर कह देंगे दुबई। मगर क्या आपको पता है यह (दुबई) बोलना दुबई का सही उच्चारण नहीं होता है।

दुनिया के अधिकतर लोग इसका उच्चारण गलत करते हैं

आपको बताते चलें कि आपको बिल्कुल भी घबराने की जरूरत नहीं है पूरे विश्व में सिर्फ आप ही नहीं है जो दुबई के शहर के नाम को गलत तौर पर उच्चारित करते हैं।

हाल ही में सामने आए एक सर्वे में बताया गया कि दुनिया के ज्यादातर लोग इस शहर के नाम को गलत नाम से पुकारते हैं। लेकिन इसका सही उच्चारण क्या हो सकता है आइए जानने का प्रयास करते हैं।

ये भी पढ़ें :दुबई में नौकरी दिलाने के नाम पर 33 भारतीय कामगार हुए ठगी का शिकार, पुलिस ने शुरू की जांच

जानिए दुबई को किस नाम से पुकारते हैं अंग्रेज लोग

आपको बताते चलें कि जब से अंग्रेज इस शहर में गए हैं तब से इस शहर को वे Doo- Bye (दुबई) के नाम से पुकारते हैं। जब से इस शहर का नाम अंग्रेजों ने बिगाड़ा तब से इसी नाम को लोगों ने जुबान पर रख लिया। बात करें अगर दुबई शहर के नाम की सही उच्चारण की तो इसे सही उच्चारित करने पर Doo -Bay(दूबे) कहकर पुकारा जाता है और वहां के स्थानीय लोग इसे इसी नाम से जानते हैं।

गौरतलब है कि इस शहर में बड़ी बड़ी ऊंची इमारतें हैं। इमारतों के अलावा शानदार होटल और घूमने वाली कई जगह भी हैं। जब इस शहर के नाम के बारे में स्थानीय लोगों से पूछा गया तो लगभग सभी ने दुबई के नाम को गलत उच्चारित किया।

मगर दुबई के ही एक युवा ने जानकारी देते हुए बताया कि अंग्रेजी में ऐसे लोग दुबई बोलते हैं मगर अरबी में इसे Duh Bae के नाम से पहचाना जाता है और अरब के लोग दुबई के पहले अक्षर यानी कि ‘D’ का उच्चारण बहुत ही अलग अंदाज में करते हैं। दुबई दुनिया के अमीर शहरों की लिस्ट में शुमार है ऐसे में वहां पर दुनिया भर के अमीर लोग रहते हैं और काम करते हैं।

ये भी पढ़ें :दुबई से कम लागत में Cebu pacific ने की नए उड़ान की घोषणा, महज Dh27 में कर सकेंगे हवाई सफर