Kuwait Gold Rate: कुवैत में सोने के नए रेट्स जारी किए हैं। बीते कुछ दिनों के बाद आज सोने के दाम में बढ़ोत्तरी देखने को मिल रही है। ऐसे में अगर प्रवासी या नागरिक सोने, गहने की खरीदारी करने जा रहे हैं तो उसके पहले यहां सोने का ताजा भाव जरूर देख ले।
जानिए कुवैत में आज क्या चल रहा गोल्ड का रेट (Kuwait Gold Rate)
मिली जानकारी के मुताबिक, 23 जुलाई को कुवैत में सोने (Kuwait Gold Rate) के दाम में बढ़ोत्तरी देखने को मिली है। कुवैत में 24 कैरेट सोने की कीमत प्रति ग्राम 17.400 कुवैती दिनार (भारतीय रुपए 4520.89) है।
वहीं 22 कैरेट प्रति ग्राम सोने के दाम की कीमत 16.750 कुवैती दिनार ( भारतीय रुपए 4352.00) है। इसके अलावा 21 कैरेट प्रति ग्राम सोने की कीमत 15.225 कुवैती दिनार (भारतीय रुपए 3955.77) और 18 कैरेट प्रति ग्राम सोने की कीमत 13.050 कुवैती दिनार (भारतीय रुपए 3390.66) चल रही है।
ये भी पढ़ें- UAE में आज महंगा हुआ सोना, जानिए भारतीय रूपए में कितना पड़ेगा 22 और 24 कैरेट Gold का दाम
जानिए भारत में आज क्या चल रहा सोने का रेट
कुवैत के अलावा अगर भारत में सोने के ताजा रेट की बात कियाा जाए तो गुडरिटर्न वेबसाइट के मुताबिक भारत में अभी 24 कैरेट सोने के 10 ग्राम की कीमत 52,785 रुपये है, जबकि 22 कैरेट सोने के 10 ग्राम की कीमत 47,750 रुपये है।
सोने की शुद्धता की पहचान कैसे करें
आपको दें कि 24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध माना जाता है, हालांकि 24 कैरेट सोने की जूलरी नहीं बन सकती है। ऐसे में ज्यादातर सोने के गहने बनाने के लिए 22 कैरेट सोने का यूज करते हैं। मालूम हो कि 22 कैरेट सोने में 91.66 फीसदी सोना होता है। दरअसल 22 कैरेट सोने के साथ 2 कैरेट कोई और मेटल मिक्स किया गया है, ताकि गहने में मजबूती लाई जा सके।
जूलरी में शुद्धता को लेकर हॉलमार्क से जुड़े 5 तरह के निशान होते हैं। अगर 22 कैरेट की जूलरी होगी तो उसमें 916 लिखा होता है। इसके अलावा 21 कैरेट की जूलरी पर 875 और 18 कैरेट की जूलरी पर 750 लिखा होता है। वहीं अगर जूलरी 14 कैरेट की होगी तो उसमें 585 लिखा होगा।