Placeholder canvas

दुबई में आज जारी हुए गोल्ड के नए रेट्स, भारतीय रुपयों में बदलने पर जानिए कितना मिलेगा फायदा

दुबई में हर रोज की तरह आज गोल्ड के नए रेट जारी किए हैं। माना जाता है दुबई सोना खरीददारों के लिए एक बहुत ही पसंदीदा जगह है। ऐसे में अगर प्रवासी या नागरिक सोने की ज्वेलरी खरीदने का मन बना रहे हैं तो एक बार जरूर आज का रेट जरूर देख लें।

जानिए दुबई में आज क्या चल रहा गोल्ड का रेट

दुबई में आज जारी हुए गोल्ड के नए रेट्स, भारतीय रुपयों में बदलने पर जानिए कितना मिलेगा फायदा

अगर आज, 10 अक्टूबर को दुबई में सोने के नए रेट की बात किया जाए तो दुबई गोल्ड एंड ज्वैलरी ग्रुप के मुताबिक, दुबई में आज 24 कैरेट सोने का दाम Dh212.75 प्रति ग्राम (भारतीय रूपए 4351.94) दर्ज किया गया। इसके अलावा 22 कैरेट सोने का दाम Dh200.00 प्रति ग्राम ( भारतीय रूपए 4091.13) पर कारोबार कर रहा था।

ALSO READ: दुनिया के इन 5 देशों में मिलता है सबसे सोना सस्ता

वहीं 21 कैरेट सोने का दाम Dh190.75 प्रति ग्राम (भारतीय रूपए 3901.91) और 18 कैरेट सोने का दाम Dh163.50 प्रति ग्राम (भारतीय रूपए 3344.50) पर आज चल रहा है। प्रवासी या फिर यूएई में रहने वाले नागरिक अगर सोने के गहने खरीदने का मन बना रहे हैं तो ऊपर दिए गए दिरहम में आज सोने के गहने खरीद सकते हैं।

जानिए भारत में आज सोने का भाव

दुबई में आज जारी हुए गोल्ड के नए रेट्स, भारतीय रुपयों में बदलने पर जानिए कितना मिलेगा फायदा

अगर भारत में सोने ताजा भाव की बात करें तो अंतरराष्ट्रीय बाजार में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में तेजी के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोना 50 रुपये की तेजी के साथ 45,959 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 45,909 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। इसके विपरीत, चांदी की कीमत 922 रुपये की गिरावट के साथ 59,834 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई। पिछले कारोबारी सत्र में यह 60,756 रुपये प्रति किलो के भाव पर बंद हुई थी।

ALSO READ: दुबई से कैसे और कितना सोना ला सकते है भारत, ज्यादा सोना लाने के लिए क्या करें?

जानकारों की मानें तो सोने की कीमत भले ही मौजूदा समय में नीचे जा रहा है, लेकिन आने वाले समय में इसमें तेजी देखने को मिल सकती है। बाजार जानकारों के मुताबिक साल के अंत तक सोना अपने पिछले रिकॉर्ड को तोड़कर अब तक के उच्चतम स्तर पर पहुंच सकता है। इस वक्त सोने में निवेश का ये अच्छा मौका है। अगर आप लॉन्ग टर्म के लिए निवेश कर रहे हैं तो सोना निवेश के लिए सुरक्षित है। आपको बेहतर रिटर्न मिलने की उम्मीद है।