New Delhi: भारत सरकार इन दिनों दूसरे देशों में फंसे अपने भारतीय नागरिकों को वहां से वंदे भारत मिशन के तहत निकालने का काम कर रही है। भारत सरकार ने अपना ये मिशन 7 मई से शुरू किया है। इस मिशन के अनुसार भारत सरकार इसके पहले चरण में खाड़ी देशों में फंसे भारतीयों को निकालने काम कर रही हैं। आज इस मिशन के पहले चरण का तीसरा दिन है।
आज UAE के शारजाह से लगभग 200 भारतीया नागरिकों को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लेकर आने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट आज रात 8 बजकर 50 मिनट पर लैंड करेंगी। बता दें कि कुछ समय पहले ही उत्तर प्रदेश के मुख्य मंत्री योगी आदित्य नाथ ने ऐलान किया था, कि वो UAE और सऊदी में फंसे UP के प्रवासियों के लिए फ्लाइट की लैंडिंग लखनऊ के अमौसा एयरपोर्ट पर करवाएंगे।
हाल ही में इंटरनेशनल एयरपोर्ट के डायरेक्टर A.K शर्मा ने शुक्रनार को मीडिया से बात करते हुए कहा कि “एयर इंडिया की फ्लाइट शारजाह से उत्तर प्रदेश के इस लखनऊ इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर शानिवार को रात 8 बजे करीब लैंड करेगा। UAE से आने वाली फ्लाइंट में करीब 200 यात्री सवार होंगे।” बता दें कि सोमवार को भारत सरकार ने इस मिशन का ऐलान किया था। सरकार ने कहा था कि 7 मई से वंदे भारत मिशन के तहत दूसरों देशों में भारतीया नागरिकों को वहां निकालकर वापस लगा जाएगा। इस मिशन के लिए भारत सरकार ने 7 मई से लेकर 13 मई तक एयर इंडिया की 64 फ्लाइट का संचालन करेंगी।
इसके साथ ही सरकार ने ये भी साफ कर दिया था कि विदेशों से आने के लिए सभी यात्रियों को अपने वापस आने का किराया देना होगा। इस मिशन की पहली दो फ्लाइट केलर में लैंड हुई। जिसमें सबसे पहली प्राथमिकता प्रग्नेंट लेडी को दी गई थी।