Placeholder canvas

दुबई में भारतीय कामगार की हुई पांचवीं मंजिल से गिरने पर मौ’त, लौटने वाला था भारत

दुबई में एक भारतीय कामगार की मौ’त ही गयी और उसकी मौ’त पांचवीं मंजिल से नीचे गि’रने के कारण हुई है। दरअसल, दुबई में पाइप फिटिंग करने के दौरान एक भारतीय कामगार पांचवीं मंजिल से नीचे गि’र गया। वहीं पांचवीं मंजिल से गि’रने पर ये शख्स गं’भीर रूप से घा’यल हो गया। जिसके बाद उसके मौजूद साथियों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी मौ’त हो गई।

जानकारी के अनुसार, जिस शख्स की मौ’त हुई है वो भारत के लार थाना क्षेत्र के रामनगर गांव का रहने वाला था और उसका नाम पंकेश गुप्ता था। पंकेश गुप्ता 16 महीने पहले दुबई गए थे। वहां अबुधाबी के एक प्राइवेट कंपनी में पाइप फिटिंग का काम करते थे।

दुबई में भारतीय कामगार की हुई पांचवीं मंजिल से गिरने पर मौ'त, लौटने वाला था भारत

जिस दिन पंकेश के साथ हा’द’सा हुआ, उस दिन सुबह कंपनी के बस से अपने साइड पर पहुंचा और साईट पर वो पांचवीं मंजिल पर पाइप फिटिंग का काम कर रहे थे। इसी बीच उनका पैर फिसल गया, जिससे वह नीचे गि’रकर गं’भीर रूप से घायल हो गए और अस्पताल ले जाने बाद ही उसकी मौ’त हो गई।

घटना की जानकारी साथ काम कर रहे मजदूरों ने युवक के परिजनों को दी। मौ’त की सूचना मिलते ही परिजनों में को’हरा’म म’च गया। परिजनों ने श’व को मंगाने के लिए डीएम को सूचना दी है। पंकेश पांच भाइयों में तीसरे नंबर के थे। उनके भाई बलिस्टर, संतोष, कुमकुम व अमर सभी घर पर ही रह कर खेतीबाड़ी करते हैं। वहीं पंकेश चार महीने के बाद घर आने वाले थे।

बुधवार को हा’दसे से पहले उसने मां अमरावती से बात कर अपना ख्याल रखने की बात कही और जल्द अपने देश लौटने की बात भी कही। लेकिन उसी दिन हा’दसा हो गया और देर रात उनके साथियों ने पंकेश के निधन की खबर फोन कर सुनाई और सारी ख़ुशी मा’तम में बदल गयी। वहीं अब डीएम अमित किशोर ने बताया कि मामला संज्ञान में है। प्रयास कर युवक के श’व को मंगाया जाएगा।