Placeholder canvas

दुबई में हाउस पार्टी की मेजबानी करने पर महिला पर लगा Dh10,000 का जुर्माना, जानिए वजह

चीन से दुनियाभर के देशों में फैले कोरोना वायरस को रोकने के लिए कई सारे नियम बनाए गये हैं। वहीं दुबई में इस COVID-19 प्रोटोकॉल के उल्लंघन करने पर दुबई पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई की है।

दरअसल, दुबई पुलिस ने एक अरब महिला पर COVID-19 प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने पर इस महिला पर  Dh10,000 का जुर्माना लगाया है इस महिला ने हाउस पार्टी रखी थी और इस COVID-19 प्रोटोकॉल का उल्लंघन किया गया जिसके बाद दुबई पुलिस ने इस महिला पर जुर्माना लगाया है।

दुबई में हाउस पार्टी की मेजबानी करने पर महिला पर लगा Dh10,000 का जुर्माना, जानिए वजह

वहीं इस मामले को लेकर दुबई पुलिस ने कहा कि COVID-19 प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने पर एक महिला, जो कि इंजीनियर के रूप में काम करती है उस महिला ने अपने घर के अंदर मीडिया पर्सनैलिटीज़ और एक अरब अभिनेत्री के साथ प्राइवेट पार्टी का आयोजन किया था। वहीं इस पार्टी लोगों ने मास्क नहीं पहना था और सोशल डिस्टेंसिंग नियम का पालन भी नहीं किया जा रहा था। जिसके बाद दुबई पुलिस ने इस मामले की करवाई की। वहीं इस ममाले की जानकारी दुबई पुलिस को सोशल मीडिया पर प्रसारित हुई एक विडियो के जरिए मिली।

इसी के साथ दुबई पुलिस में आपराधिक जांच विभाग के निदेशक, जमाल सलेम अल जल्लाफ ने कहा कि महिला को बुलाया गया और पार्टी के आयोजन के लिए Dh10,000 पर जुर्माना लगाया गया। “एक वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रसारित किया गया था, जिसमें प्रतिभागियों ने एहतियाती उपायों का अनुपालन नहीं किया था। इसी के साथ दुबई पुलिस COVID-19 प्रोटोकॉल की पालन नहीं करने पर पार्टी के मेहमानों को प्रत्येक के साथ Dh5,000 का जुर्माना लगाया गया।

इससे पहले दुबई पुलिस ने एक संगीत बैंड के साथ एक हाउस पार्टी आयोजित करने के लिए एक प्रवासी महिला Dh10,000 पर जुर्माना लगाया। दुबई पुलिस ने COVID-19 प्रोटोकॉल का उल्लघंन करने के मामले में बैंड के सदस्यों और मेहमानों को प्रत्येक के लिए Dh5,000 का जुर्माना भी जारी किया था।

आपको बता दें, दुबई पुलिस ये करवाई कोरोने वायरस के संक्रमण को रोकें के लिए कर रही है ताकि इस वायरस से संक्रमित होने से बचा जा सकें।