Placeholder canvas

Emirates ने किया नियमों को अपडेट, अब बिना GDRFA मंजूरी के दुबई लौट सकते हैं प्रवेश वीजा धारक

Emirates एयरलाइन ने एक अहम जानकरी दी है और ये जानकारी विजिट वीजा और प्रवेश परमिट धारक को लेकर है। दरअसल, Emirates एयरलाइन के सपोर्ट टीम ने ट्विटर पर पोस्ट किया है कि जिन देशों में यूएई की यात्रा प्रतिबंधित है, वहां से विजिट वीजा और प्रवेश परमिट धारक दुबई के लिए उड़ान भर सकते हैं।

Emirates सपोर्ट ने ट्विटर पर जवाब देते हुए यात्री को बताया कि प्रवेश परमिट धारक अब पाकिस्तान से दुबई की यात्रा कर सकते हैं। आपको GDRFA की मंजूरी की आवश्यकता नहीं होगी।

Emirates ने किया नियमों को अपडेट, अब बिना GDRFA मंजूरी के दुबई लौट सकते हैं प्रवेश वीजा धारक

वहीं Emirates सपोर्ट ने ये भी जानकारी दी कि मौजूदा अपडेट के अनुसार, नए जारी किए गए विज़िट वीजा के साथ यात्रा करने वाले यात्री बिना किसी GDRFA या ICA अनुमोदन के दुबई में प्रवेश कर सकते हैं। आपको यह सुनिश्चित करने की आवश्यकता है कि आप अपने आगमन, प्रस्थान और पारगमन देश के लिए सभी यात्रा आवश्यकताओं को पूरा करें।

इसी के साथ Emirates सपोर्ट ने कहा कि पर्यटक वीजा रखने वाले यात्रियों को अब दुबई की यात्रा करने की अनुमति है। उन्हें 48 घंटे के भीतर किए गए परीक्षण के लिए नकारात्मक पीसीआर प्रमाणपत्र और प्रस्थान से पहले 6 घंटे के भीतर किए गए रैपिड पीसीआर परीक्षण प्रस्तुत करने की आवश्यकता है।

आपको बता दें, यूएई के अधिकारियों ने शनिवार को घोषणा की थी कि देश पर्यटक वीजा जारी करना फिर से शुरू करेगा। पर्यटक वीजा के लिए आवेदन आज, 30 अगस्त से सभी देशों के लोगों के लिए खुला है।

वहीं एयरलाइन के सूत्रों ने ने भी जानकारी दी कि यूएई में अधिकारियों द्वारा दिए गए सभी प्रकार के वीजा और / या प्रवेश परमिट धारक दुबई के लिए उड़ान भर सकते हैं। वहीँ स्वीकृत वीज़ा श्रेणियां हैं: रोजगार, लघु या विस्तारित प्रवास, यात्रा, और नया जारी किया गया निवास वीज़ा है।