Placeholder canvas

दुबई के रेगिस्तान में नजर आई चाँद के आकार की झील, वायरल हुआ विडियो

रमज़ान के पवित्र महीना शुरू हो गया है और इस रमजान के मौके पर नेटिज़ेंस को रेगिस्तान में चाँद के आकार की झील मिली है।

जानकारी के अनुसार, जिस तरह सितारों की आकाशगंगा में वास्तविक चंद्रमा चमकता है, वैसे ही चंद्रमा झील रेगिस्तान के बीचों-बीच पायी गयी है। वहीं दुबई में रहने वाले एक फोटोग्राफर, मुस्तफा ने तेजस्वी दृश्यों को ड्रोन कैमरे से कैद किया है और उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो क्लिप साझा करते हुए कहा: “मुझे दुबई के रेगिस्तान के बीच में चंद्रमा के आकार की यह झील मिली! यह एक और छिपा हुआ मणि है, जो जंगली जीवन से भरा हुआ है और इंसान से अछूता है। वहीं उन्होंने कहा कि सूर्योदय और सूर्यास्त के दृश्य “अद्भुत” थे।

दुबई के रेगिस्तान में नजर आई चाँद के आकार की झील, वायरल हुआ विडियो

वहीं उनके इंस्टा वीडियो को अब तक 5,000 से अधिक लाइक और कमेंट की एक मिल चुकी है। यांस्टास्टिक, नाम के एक अन्य यूजर ने कहा कि यह देखकर उन्होंने मुझे हैरान कर दिया। इस खोज के लिए मुस्तफा को धन्यवाद देते हैं।

@khwlath ने ट्वीट किया: “मुझे अभी पता चला है कि दुबई में एक चाँद झील है। मैं जाना चाहता हूं।”

आपको बता दें, UAE समेत हर खाड़ी देशों में मंगलवार से रमजान का पाक महीना शुरू हो गया है। वहीं ये रमजान का महीना मुस्लिमों का सबसे बड़ा त्यौहार है और इसका मुस्लिम समाज में खास महत्‍व है। वहीं इस रमजान के महिने में  रोजे रखे जाते हैं साथ ही अल्‍लाह की इबादत की जाती है।