Placeholder canvas

कुवैत में आज 49 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की उ्म्मीद, जानिए मौसम विभाग ने क्या दी जानकारी

कुवैत के मौसम को लेकर एक बड़ी खबर खबर आई है और इस बात की जानकारी  कुवैत के मौसम विभाग ने दी है। कुवैत के मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि मंगलवार को देश का मौसम बहुत गर्म और अपेक्षाकृत आर्द्र है।

अल क़बस दैनिक की एक रिपोर्ट के अनुसार, कुवैत के मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि विशेष रूप से तटीय क्षेत्रों में हल्की से मध्यम 08-30 किमी / घंटा की गति के साथ हवा चलेगी।

कुवैत में आज 49 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की उ्म्मीद, जानिए मौसम विभाग ने क्या दी जानकारी

मौसम विभाग के मुताबिक, आज रात में मौसम गर्म और आर्द्र रहने की उम्मीद है। विशेष रूप से तटीय क्षेत्रों में। इसी के साथ हल्की से मध्यम गति से हवा चलेगी और कुछ उच्च बादल दिखाई देंगे। वहीं मौसम विज्ञान का अनुमान है कि दिन के दौरान तापमान 49 डिग्री सेल्सियस और रात में 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा।

गौरतलब है कि हाल ही में पूरी दुनिया में सबसे अधिक तापमान कुवैत के नवासिब शहर का दर्ज किया है और यह पारा 53.2 डिग्री सेल्सियस है।

अमेरिका के अल डोराडो के मुताबिक, कुवैत दुनिया में सबसे अधिक गर्म स्थान है। अल डोराडो दुनिया के तमाम देशों के मौसम विभाग से आंकड़े एकत्र करता है और उसी के आधार पर ये रिपोर्ट जारी करता है।