Placeholder canvas

ईद उल-अज़हा के मौके पर यूएई में बढेगा तापमान, 49 डिग्री सेल्सियस तक चढ़ेगा पारा

खाड़ी देशों में आज ईद उल-अज़हा (बकरीद) का त्यौहार मनाया जा रहा है। वहीं त्यौहार के बीच UAE के मौसम को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। खबर है कि ईद उल-अज़हा (बकरीद) के मौके पर UAE के त्यौहार में बड़ा बदलाव होने वाला है।

दरअसल, UAE के राष्ट्रीय मौसम विज्ञान केंद्र (NCM) ने ईद उल-अज़हा (बकरीद) के मौके पर UAE के मौसम में बड़े बदलाव होने की जानकारी दी है। NCM ने कहा है कि शुक्रवार को UAE के आंतरिक क्षेत्रों में पारा 49 डिग्री तक बढ़ जाएगा। इसी के साथ ये NCM ने ये भी जानकारी दी है कि अबू धाबी और दुबई में तापमान भी बढेगा यहां पर तापमान 46 डिग्री और 45 डिग्री तक रहने की उम्मीद है।

ईद उल-अज़हा के मौके पर यूएई में बढेगा तापमान, 49 डिग्री सेल्सियस तक चढ़ेगा पारा

वहीं मौसम ब्यूरो ने ये भी कहा है कि बाकि मौसम सामान्य रहेगा और आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और पूर्वी और बादल दिखाई देंगे। वहीं सामान्य तौर पर हल्की से मध्यम हवाएँ दिन के समय ताज़ा होंगी और अरब की खाड़ी और ओमान सागर में समुद्र मामूली से मध्यम होगा।

इससे पहले भी UAE के राष्ट्रीय मौसम विज्ञान केंद्र (NCM) ने UAE के मौसम में होने वाले बदलाव को लेकर कई अहम जानकारी दी थी। जिसके बाद यहां की पुलिस ने दुर्घटना से बचने के लिए लोगों को चेतावनी जारी की थी। पुलिस ने चेतावनी जारी करते हुए कहा था कि बदलते मौसम के बीच गाड़ी धीमी गति से चलाए ताकि कोई भी दुर्घटना ना हो।

आपको बता दें, खाड़ी देशों में इस बार ईद उल-अज़हा (बकरीद) का त्यौहार 30 जुलाई और 31 जुलाई को मनाया जाना वाला है लेकिन कोरोना वायरस के कारण यहां की सरकार ने इस त्यौहार को लेकर की जाने वाली नमाज को घर से अदा करने का आग्रह किया है। ताकि इस त्यौहार के मौके पर भीड़ ना हो और इस वायरस का संक्रमण ना फैले।