Placeholder canvas

अभी-अभी: यूएई में बदला मौसम का मिजाज, कई हिस्सों में हो सकती है जोरदार बारिश

UAE के मौसम को लेकर राष्ट्रीय मौसम विज्ञान केंद्र (NCM) ने अपडेट जारी है, जिसमें बताया गया है कि UAE के मौसम में बड़ा बदलाव होने वाला है।

राष्ट्रीय मौसम विज्ञान केंद्र ने UAE के मौसम को लेकर जानकारी दी है कि देश के पूर्व और उत्तर में बुधवार दोपहर तक बारिश हो सकती है या फिर दिन में धूप और आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। वहीं कुछ तटीय क्षेत्रों में रात और सुबह तक उमस बनी रहेगी।

अभी-अभी: यूएई में बदला मौसम का मिजाज, कई हिस्सों में हो सकती है जोरदार बारिश

इसी के साथ राष्ट्रीय मौसम विज्ञान केंद्र ने ये भी जानकारी दी है कि आंतरिक क्षेत्रों में शीर्ष तापमान 45 डिग्री रहेगा। वहीं हल्की से मध्यम हवाएँ चलेगी और दिन के समय कई बार तेज हवा चल सकती है।  वहीं अरब की खाड़ी में स्थितियाँ मध्यम होंगी और ओमान सागर में हल्की से मध्यम हवा की गति रहेगी।

इसी के साथ NCM ने दुबई और शारजाह और रास अल खैमा के कुछ हिस्सों में धूमिल के रूप में लाल और पीला अलर्ट जारी किए हैं। सड़कों पर खराब दृश्यता के कारण मोटर चालकों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी थी।

आपको बता दें, राष्ट्रीय मौसम विज्ञान केंद्र (NCM) हर दिन UAE के मौसम के बदलाव की जानकारी देता है। इससे पहले भी राष्ट्रीय मौसम विज्ञान केंद्र (NCM) ने UAE के मौसम को कई जानकारी दे चुका है। वहीं राष्ट्रीय मौसम विज्ञान केंद्र (NCM) द्वारा मौसम का अपडेट मिलने पर यहां की पुलिस लोगों को मौसम को लेकर चेतावानी जारी करती है ताकि कोई भी सड़क दुर्घटना ना हो।