Placeholder canvas

UAE में रमजान के दौरान नए discount drive की घोषणा, मिलेगी 90% तक की छूट

रमजान के पवित्र महीना शुरू होने वाला है। वहीं इस पवित्र महीने रमजान के शुरू होने से पहले शारजाह सहकारी ने एक बड़ी घोषणा करी है। दरअसल, रमजान के पवित्र महीने से पहले शुरू किए गए अभियान के हिस्से के रूप में शारजाह सहकारी 90 फीसदी तक की पेशकश करेगा।

शारजाह सहकारी इस पेशकश के तहत Dh30 मिलियन अभियान 20,000 से अधिक सामानों पर छूट प्रदान करेगा। वहीं इस अभियान का उद्देश्य पवित्र महीने से पहले उपभोक्ताओं पर वित्तीय बोझ कम करना है। यूनियन कॉप और कैरेफोर ने पहले रमजान में इस साल 75 फीसदी तक की छूट की घोषणा की थी।

UAE में रमजान के दौरान नए discount drive की घोषणा, मिलेगी 90% तक की छूट

खगोलीय गणना के अनुसार, पवित्र महीना 13 अप्रैल को शुरू होने की उम्मीद है। खाड़ी देशों में रमजान और ईद का त्यौहार बड़ी ही धूमधाम से मनाया जाता है। वहीं रमजान के दौरान  यहां पर चीजों पर बड़ी छूट दी जाती है।

आपको बता दें, वहीं इस बार रमजान और ईद का त्यौहार कोरोना कहर से बेचेह मनाया जायेगा। इस कोरोना वायरस से अभी तक 25 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है साथ ही 13 करोड़ से ज्यादा लोग इस वायरस से संक्रमित हो चुके हैं।