इस समय सभी देशों में कोरोना वायरस की वजह से कोहराम मचा हुआ है। इस वायरस की वजह से दुनियाभर के देशों में कई लाख लोगों की मौ’त हो चुकी है। वहीं इस वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए लॉकडाउन लगाया गया है। लेकिन दुबई में कुछ शर्तों के साथ लॉकडाउन खुल गया है। वहीं इस बीच लॉकडाउन यूएई में तेल कीमतों को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आई है।
दरअसल, यूएई ईंधन मूल्य समिति ने गुरुवार को जून 2020 के लिए ईंधन की कीमतों की घोषणा की है। वहीं इस घोषणा के बाद सुपर 98 पेट्रोल की कीमत Dh 1.91 प्रति लीटर पर अपरिवर्तित रहेगी, जबकि स्पेशल 95 के लिए कीमत भी Dh 1.80 प्रति लीटर पर ही है। डीजल की कीमत Dh2.06 लीटर है।
June fuel prices have been released by the UAE Fuel Price Committee.#ADNOCDistribution pic.twitter.com/kiOVMXqGQn
— ADNOC Distribution (@ADNOCdist) May 28, 2020
तेल की कीमतों की घोषणा उस समय की गयी है जब दुबई में कोरोना वायरस के कारण लगा लॉकडाउन कुछ शर्तों के साथ खोल दिया गया है। वहीं लॉकडाउन के कारण देशभर में सड़कें काफी हद तक शांत हो गई हैं क्योंकि लॉकडाउन के दौरान किसी को भी बाहर जाने की अनुमित नही थी। वहीं इस लॉकडाउन के समय यहां के निवासियों ने घर से काम किया और कोरोनावायरस के प्रसार को रोकने के लिए कई प्रतिबंध लगाए गए थे।
मालूम है कि, पहले अप्रैल से तेल की कीमतों में लगातार 10 फीसदी की गिरावट आई है और यह ऐसे समय में आया है जब वैश्विक आर्थिक मंदी के कारण कई निवासियों को वेतन में कटौती की गई है। साथ ही लोगों को और सभी सेक्टर का बड़ा नुकसान हुआ है।
आपको बता दें, इस कोरोना वायरस की वजह से दुनियाभर के देशों में 3 लाख से ज्यादा लोगों की मौ’त हो चुकी है साथ ही 53 लाख से ज्यादा लोग इस वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। वहीं इस कोरोना वायरस को रोकने के लिये लॉकडाउन लगाया गया है।