Placeholder canvas

अरब अमीरात के इस क्षेत्र में आज बारिश की संभावना, जानें कैसा रहेगा मौसम का हाल

यूएई के मौसम में बड़ा बदलाव होने वाला है और इस वजह से यहां के निवासी एक सुखद मौसम की उम्मीद कर सकते हैं और इस बात की जानकारी UAE के राष्ट्रीय मौसम विज्ञान केंद्र ने दी है।

राष्ट्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, UAE का मौसम ज्यादातर जगहों पर साफ रहेगा, हालांकि आंशिक रूप से दोपहर तक पूर्वी क्षेत्रों में बादलों के होने की संभावना है और इस कारण बारिश हो सकती है। इसी के साथ राष्ट्रीय मौसम विज्ञान केंद्र ने ये भी जानकारी दी है कि Fujairah में आज हल्की से मध्यम गति से वर्षा हो सकती है।

अरब अमीरात के इस क्षेत्र में आज बारिश की संभावना, जानें कैसा रहेगा मौसम का हाल

इसी के साथ NCM ने जानकारी दी है कि UAE में हल्की से मध्यम हवाएँ 15 से 30 की गति चलेगी, जिसके कारण धूल और रेत उड़ाने की संभावना है, जो 40 किमी / घंटा तक पहुँच जाएगी। वहीं देश में अधिकतम तापमान 29 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है और सबसे कम तापमान 14-18 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। इसी के साथ तटीय क्षेत्रों में, उच्च तापमान 28-31 डिग्री सेल्सियस और पहाड़ी क्षेत्रों में 23-27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा आन्तरिक क्षेत्रों में आर्द्रता 65-90 प्रतिशत पर होगी जबकि पर्वतीय क्षेत्रों में यह 35-55 प्रतिशत होने की उम्मीद है।

वहीं एनसीएम ने यह भी कहा कि यहां पर कोहरा होने की उम्मीद है और ये कोहरा शनिवार सुबह तक बढ़ने की उम्मीद है, विशेष रूप से तटीय और आंतरिक क्षेत्रों में, जिससे कोहरे और धुंध का गठन होता है। वहीं अरब की खाड़ी और ओमान सागर में समुद्र मध्यम होगा।

आपको बता दें, राष्ट्रीय मौसम विज्ञान केंद्र (NCM) हर दिन UAE के मौसम के बदलाव की जानकारी देता है। इससे पहले भी राष्ट्रीय मौसम विज्ञान केंद्र (NCM) ने UAE के मौसम को कई जानकारी दे चुका है। वहीं राष्ट्रीय मौसम विज्ञान केंद्र (NCM) द्वारा मौसम का अपडेट मिलने पर यहां की पुलिस लोगों को मौसम को लेकर चेतावानी जारी करती है ताकि कोई भी सड़क दुर्घटना ना हो। साथ ही मौसम में होने वाले बदलाव के बाद किसी को कोई बड़ी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा।