Placeholder canvas

UAE: शारजाह में गिरफ्तार हुआ नकली सोने के सिक्के बेचने वाला गिरोह, ऐसे खुला राज

संयुक्त अरब अमीरात के शारजाह में पुलिस ने बीते शनिवार को नकली सोने के सिक्के बेचने वाले एक गिरोह को गिरफ्तार किया हैं। इस गिरोह में कुल 8 लोग थे और गिरोह के ये सभी लोग एशियाई नागरिक हैं। इस गिरोह ने कुछ लोगों को सोने के सिक्के बेचे थे, गिरोह से नकली सोने के सिक्के खरीदने वाले लोगों ने इस मामले की पूरी सच्चाई और गिरोह के बारे में पुलिस को बताया और अपनी शिकायत दर्ज करवाई। जिसके बाद पुलिस ने इन लोगों की शहर में खोज शुरू की और मिल जाने के बाद इन्हें गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि नकली सोने के सिक्के बचने वाले इस गिरोह को पकड़ने के लिए शारजाह की पुलिस ने एक सीक्रेट स्टिंग ऑपरेशन किया था।

शारजाह पुलिस में क्रिमिनल और इंवेस्टिगेशन डिपार्टमेंट के डायरेक्टर ब्रिगेडियर अब्राहिम अल अजेल ने कहा कि “ये गिरोह ने पहले लोगों को रियल सोने के सिक्के दिखाए और फिर इसके बाद इस गिरोह ने उन लोगों को नकली सोने के सिक्कों का एक पैकेट लोगों को दिया। ये घटना तब सामने आई जब उनकी तरफ से धोखा धड़ी के शिकार हुए एक पीड़ित ने पाया कि सिक्के नकली है, इसके बाद उन्होंने पुलिस को घटना की जानकारी दी थी।”

UAE: शारजाह में गिरफ्तार हुआ नकली सोने के सिक्के बेचने वाला गिरोह, ऐसे खुला राज

पुलिस के पास इस घटना की पहली रिपोर्ट एक अरब नागरिक ने दर्ज करवाई थी। उस व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि, तीन एशियाई संदिग्धों लोगों ने उसे शारजाह की एक इंडस्ट्रियल एरिया में मिले थे। उन तीन एशियाई लोगों उस अरबी व्यक्ति को एक सोने का सिक्का दिया, जिसे उसने सोना बेचने वाले के स्पेशल स्टोर को दिखाने के बाद जब पता चला की सिक्का असली है, तब इस अरबी व्यक्ति ने उन लोगों से सोने के सिक्कों का एक पूरा सेट खरीदने के लिए तैयार हो गया।

वो सिक्के खरीदने के बाद उन तीनों लोगों ने उसे शारजाह के उसी एरिया में सोने के सिक्के का पैकेट बेच दिया। लेकिन जब उस अरब व्यक्ति ने बाद में उन सिक्कों की जांच करवाई तो पता चला कि सारे सोने के सिक्कें नकली है। जिसके बाद उस अरबी नागरिक ने पुलिस में उसके साथ हुए इस धोखा धड़ी शिकायत दर्ज करवाई।