यूएई से एक बड़ी खबर सामने आई है और ये खबर संयुक्त अरब अमीरात में घोषित हुई ईंधन की कीमतों जुडी हुई हैं। दरअसल, रविवार को संयुक्त अरब अमीरात में ईंधन की कीमतों की घोषणा हुई है और ये घोषणा दिसम्बर 2020 के महीने के ईंधन की कीमतों की हुई है।
जानकारी के अनुसार, सोमवार को संयुक्त अरब अमीरात में ईंधन की कीमतें बिना किसी बदलाव के दिसम्बर में भी वो रहेगी जो पहले थी। वहीँ इस हिसाब से सुपर 98 पेट्रोल की कीमत Dh1.91 प्रति लीटर, स्पेशल 95 पेट्रोल की कीमत Dh1.80 प्रति लीटर होगी, जबकि ई-प्लस की कीमत Dh1.72 प्रति लीटर होगी। इस के साथ डीजल की कीमत ढाई.06 लीटर होगी।वहीं इस ईंधन की कीमतों की घोषणा यूनाइटेड अरब अमीरात ने की है।
जानकारी के अनुसार, UAE में फ्यूल की कीमतों को आखिरी बार अप्रैल 2020 में संशोधित किया गया था। फिर उसी कीमत पर मई, जून और जुलाई के महीनों तक तेल की कीमतो में कोई बदलाव नहीं किया गया। इसी के साथ अगस्त और सितम्बर में भी ईंधन की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया। वहीं इसके बाद अक्टूबर और नवम्बर में भी ईंधन की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया और अब दिसम्बर में भी ईंधन की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
تمّ الإعلان عن أسعار الوقود لشهر ديسمبر وفقاً للجنة متابعة أسعار الوقود.#ادنوك_للتوزيع pic.twitter.com/CUTdvW9Yo4
— ADNOC Distribution (@ADNOCdist) November 29, 2020
तेल की कीमतों की घोषणा यूएई में उस समय की गयी है जब पूरे विश्व कोरोना वायरस महामारी से जूझ रहा है। इसकी वजह से अर्न्तराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट भी देखने को मिली है। यहीं वजह रही है कि वैश्विक स्तर पर मंदी को भी देखने को मौजूदा समय में मिल रहा है।
आपको बता दें, इस कोरोना वायरस से अभी तक 13 लाख से ज्यादा लोगों की मौ’त हो चुकी है साथ ही 5 करोड़ से ज्याद लोग इस वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। वहीं इस वायरस की वजह से दुनियाभर के देशों में कोहराम मचा है और इस वजह से दुनियाभर के देश मंदी के बुरे दौर से गुजर रहे हैं।