Placeholder canvas

यूएई में 8 हफ्ते में सबसे ज्यादा सामने आए कोरोना के नए केस, जानिए क्या कहते हैं ताजा आकंड़े

यूएई से एक बड़ी खबर सामने आई है और ये खबर कोविड -19 मामलों को लेकर है। दरअसल, खबर है कि शुक्रवार को कोविड -19 के 2,236 नए मामले दर्ज किए गये हैं और ये मामले 1 अप्रैल के बाद ( करीब 8 हफ्ते) से उच्चतम दैनिक आंकडे हैं।

यूएई के स्वास्थ्य मंत्रालय ने जानकारी दी है कि देश में 2,236 नए कोविड -19 मामले सामने आए हैं साथ ही अधिकारियों ने जानकारी दी है कि इस कोरोना वायरस से चार लोगों की मौ’त हुई है और 2,206 लोग ठीक हो गए हैं।वहीं इन नए मामलों के बाद देश में कुल मामलों की संख्या को 565,451 तक हो गयी है साथ ही इस कोरोना वायरस से 545,229 लोग ठीक हो चुके हैं और शुक्रवार तक मरने वालों की संख्या 1,668 हो गयी है।

यूएई में 8 हफ्ते में सबसे ज्यादा सामने आए कोरोना के नए केस, जानिए क्या कहते हैं ताजा आकंड़े

इसी के साथ UAE ने जानकारी दी है कि देश ने 78 प्रतिशत योग्य लोगों का टीकाकरण किया गया है और हाल ही में घोषणा की है कि 12 से 15 वर्ष की आयु के बच्चों को टीका लगाया जा सकता है। गुरुवार को, संयुक्त अरब अमीरात ने दुबई में यात्रा वीजा पर चीनी नागरिकों के साथ शुरू होने वाले गैर-निवासियों का टीकाकरण भी शुरू किया गया है

वहीं UAE ने जानकारी दी है कि पिछले 24 घंटों में 114,055 वैक्सीन की खुराक दी गई और अब यह आकंडा 12।6 मिलियन हो गया है। कुल मिलाकर, प्रति 100 लोगों पर 127.8 खुराकें दी गई हैं, जो पिछले सप्ताह तक दुनिया में उच्चतम दर थी। वहीं अब सरकार ने जरूरत पड़ने पर बूस्टर शॉट्स देना शुरू कर दिया है।