Placeholder canvas

बुर्ज खलीफा पर दिखी महात्मा गांधी की झलक, UAE ने ऐसे दी बापू को श्रद्धांजलि, देखें वीडियो

2 अक्टूबर के दिन संयुक्त अरब अमीरात ने बेहद ही खास अंदाज में राष्ट्रपिता गांधी की जयंती मनाई। दरअसल यूनाईटेड अरब अमीरात में बुर्ज खलीफा के बाहरी हिस्से पर महात्मा गांधी और भारतीय तिरंगा की तस्वीरें बनाई गई। ये तस्वीरें लाइट के जरिए बनाई गई थीं।

पूरे बुर्ज खलीफा को तिरंगे की तस्वीर से ढक दिया गया था। इसमें गांधी जी की कई तस्वीरें और उनके चरखें को भी प्रदर्शित किया गया। इसके साथ में गांधी जी के प्रार्थना की म्यूजिक भी बजाई गई। ऐसे में यूएई में रहने वाले भारतीय के लिए यह पल बेहद खास रहा।

आपको बता दें, महात्मा गांधी का जन्म 2 अक्टूबर 1869 को गुजरात के पोरबंदर में हुआ था। 152 साल बाद भी इस दिन को पूरी दुनिया में याद किया जाता है। शनिवार को केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने दुबई में भारत के महावाणिज्य दूतावास में महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी राष्ट्रपिता और हर देशवासी के लिए आदर्श हैं।

वहीं बुर्ज खलीफा पर महात्मा गांधी की तस्वीर का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया, जो काफी वायरल हो गया। कई लोगों ने इसे पसंद किया और शेयर करते हुए गांधी को श्रद्धांजलि की। भारत और पूरी दुनिया में 2 अक्टूबर को किसी त्योहार की तरह मनाया जाता है।

दूसरी तरफ केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल भी अभी यूएई की यात्रा पर हैं। हाल ही में भारत और संयुक्त अरब अमीरात ने देश के प्रमुख क्षेत्रों में यूएई से सरकारी निवेश को सुविधाजनक बनाने के तरीकों पर चर्चा की। वहीं इस दौरान द्विपक्षीय निवेश संधि में संशोधन के लिए बातचीत को जल्द से जल्द पूरा करने पर जोर दिया। बैठक में द्विपक्षीय संबंधों और लोगों के बीच संपर्क को सुविधाजनक बनाने में हवाई परिवहन के महत्व को देखते हुए दोनों देश के संबंधित नागरिक उड्डयन प्राधिकरणों के मिलकर काम करने पर भी सहमति बनी।