Placeholder canvas

UAE के शासक शेख मोहम्मद को 72 वें जन्मदिन पर मिली ढेर सारी बधाई

संयुक्त अरब अमीरात के उपराष्ट्रपति और प्रधान मंत्री और दुबई के शासक शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम आज 72 साल के हो गए हैं। वहीं आज उनके जन्मदिन पर उन्हें ढेर सारी बधाई मिल रही है।

72 वें जन्मदिन के अवसर पर संयुक्त अरब अमीरात के उपराष्ट्रपति और प्रधान मंत्री और दुबई के शासक शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम को हर तरफ से जन्मदिन की बधाई दी गई और कई संगठनों ने भी उन्हें बधाई दी।

वहीं यूएई के निवासियों ने भी अपने “बुद्धिमान और दूरदर्शी नेता” को जन्मदिन की बधाई दी साथ ही सोशल मीडिया के जरिये उन्हें कई लाख लोगों ने जन्मदिन की बधाई दी।

आपको बता दें, शेख मोहम्मद बिन राशिद का जन्म 15 जुलाई 1949 को दुबई क्रीक के किनारे शिंदाघा में अल मकतूम परिवार के घर में हुआ था। वह जनवरी 2006 में सिंहासन पर विराजमान हुए और तब से दुबई के विकास में तेजी आई, वहीं उनकी डिजिटल युग की क्षमता में विशेष रुचि है।