दुनिया में हर इंसान की ख्वाहिश जिंदगी में एक ना एक बार सोना खरीदने की जरूरत होती है। सोना अक्सर शादी- विवाह या त्यौहार जैसे अन्य अवसरों पर भी उपयोग में लाया जाता है। इसी के चलते लोग सोना खरीदने के लिए आकर्षित होते हैं और आपको बताते चलें कि दुनिया में तेल के बाद सबसे अधिक पैसा सोने में इन्वेस्ट किया जाता है।
सोने का क्रेज ना सिर्फ भारत में बल्कि दुनिया के कई अन्य देशों में भी इसकी खरीदारी के लिए तत्पर रहते हैं। ऐसे ही में लोगों ने कई जगहों पर सोने से बनी ज्वेलरी पर नगरी डाली होंगी। तो कहीं ना कहीं उनके मन में सोना खरीदने की इच्छा जागृत हुई होगी।
ऐसे नहीं लोगों के मन में यह सवाल भी उठता है कि क्या सोना कम दामों में भी मिल सकता है? इसका जवाब हमें भी दिया जा सकता है। क्योंकि दुनिया के कई ऐसे देश हैं जो भारत से लगभग 15 प्रतिशत कम दामों पर सोना बेचते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं उन देशों के बारे में जहां भारत के मुकाबले सोने की कीमतें कम हैं।
1-दुबई (UAE)
कम पैसों में सोने की खरीदारी के मामले में दुबई शानदार ऑप्शन है। यहां पर लोग पर्यटन के लिए भी आते हैं तो वहीं इस शहर की पहचान गोल्ड से भी होती है। यहां की गवर्नमेंट गोल्ड पर किसी भी प्रकार का कोई टैक्स नहीं लेती। जिसके कारण दुबई में सोना काफी सस्ता मिलता है। दुबई में दियारा एक ऐसा स्थान है जहां पर गोल्ड सूक एरिया सोने की बाजार का प्रमुख केंद्र है।
2-स्वीट्जरलैंड
दुबई की तरह स्वीट्जरलैंड सोने के लिए पूरी दुनिया में मशहूर है। यहां की डिजाइनर सोने घड़ियां काफी फेमस है। और यहां पर सोने का अच्छा व्यापार होता है।
स्विट्जरलैंड के ज़्यूरिख सिटी में लोगों को अच्छा और कम दामों में बेहतर गोल्ड मिलता है। इसके साथ ही यहां पर हाथों से निर्मित डिजाइनर ज्वेलरी के साथ आपको काफी वैरायटी भी मिलती हैं।
3-हांगकांग
सस्ता सोना खरीदने के लिए आप हांगकांग का भी रुक कर सकते हैं। यहां पर एक समय में ब्रिटिश कॉलोनी रहे हांगकांग भी टैक्स की भी खूब रियायतें हैं। हांगकांग दुनिया भर में गोल्ड की खरीदारी के लिए। यहां पर आपको काफी कम दामों पर सोना मिल जाएगा। इसके अलावा यह विश्व का सबसे सक्रिय गोल्ड ट्रेडिंग मार्केट में से एक माना जाता है।
4-थाईलैंड
पर्यटन के लिए मशहूर थाईलैंड सोने के लिए भी जाना जाता है। थाईलैंड के बैंकॉक शहर में आप कम दामों में बेहतर क्वालिटी का गोल्ड खरीद सकते हैं।
थाईलैंड के चाइना टाउन में स्थित यावोरात रोड गोल्ड खरीदने के लिए पसंदीदा जगहों में से एक मानी जाती। यहां पर आपको काफी कम दामों में सोने की खरीदारी करने का मौका मिलता है।
विदेश से सोना लाने वालों पर यह संस्थाएं रखती है नजर
ऐसे में लोगों के जेहन में सवाल उठता है कि दुबई से लेकर थाईलैंड तक सस्ता सोना तो मिल जाता है लेकिन क्या इन देशों में खरीदा गया सोना आसानी से भारत लाया जा सकता है या नहीं। इस पर कितना टैक्स देना होगा। सारी चीजों पर भी ध्यान देना चाहिए।
आपको बताते चलें कि देश में गोल्ड के कॉइन, ज्वेलरी आदि लाने पर सेंट्रल गवर्नमेंट नजर रखती है। वित्त मंत्रालय के अंतर्गत आने वाली सेंट्रल इनडायरेक्ट टैक्स और कस्टम ने गाइड फॉर ट्रैवलर्स जारी की है। इसके जरिए आप इस बात की जानकारी पा सकते हैं कि विदेश से कोई भी भारतीय नागरिक कितनी मात्रा में गोल्ड ला सकता है।
यहां पर जानिए भारतीय नागरिक ला सकते हैं कितना सोना?
- जो भी भारतीय नागरिक 1 साल से विदेश में रह रहे हैं वे ज्यादा से ज्यादा 40 ग्राम सोना ही अपने साथ भारत ला सकते हैं।
- भारतीय नागरिकों को सीमा से अधिक सोना लाने पर ड्यूटी कन्वर्टिबल करेंसी में देना होता है।
- गोल्ड बार 16 बार जिस पर मैन्युफैक्चर का सीरियल नंबर अंकित होता है। उस पर 12.5 फीसदी की दर से सरचार्ज चुकाना होता है।
- अन्य प्रकार के सोने होते हैं जैसे कि पत्थरों या मोतियों से जुड़े गहनों के अतिरिक्त 12.5 प्रतिशत ड्यूटी के साथ 1.25 फीसदी सोशल वेलफेयर सर चार्ज लगाया जाता है।