skip to content

UAE में आज जारी हुई कोरोना की नई रिपोर्ट, जानिए कितने सामने आए नए मामले और कितने लोग हुए ठीक

यूएई के स्वास्थ्य और रोकथाम मंत्रालय ने कोविड -19 मामलों की जानकारी दी है। मंगलवार, 12 अक्टूबर को यूएई के स्वास्थ्य और रोकथाम मंत्रालय द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार, देश में कोरोनावायरस के 136 मामले दर्ज किए गए है। साथ ही इस वायरस से 174 लोग ठीक हो गए हैं। वहीं इस वायरस से 1 मौ’तें हुईं है।

यूएई के स्वास्थ्य और रोकथाम मंत्रालय ने ये भी जानकारी दी है कि ये सभी नये मामले 350,115 अतिरिक्त परीक्षणों के माध्यम से सामने आए हैं। वहीं इन नए मामलों के बाद संयुक्त अरब अमीरात में 12 अक्टूबर तक कुल मामलों की संख्या 738,026 पहुंच चुकी है, जबकि कुल ठीक होने वालों की संख्या 731,469 है और म’रने वालों की संख्या अब 2115 हो गई है।

UAE में आज जारी हुई कोरोना की नई रिपोर्ट, जानिए कितने सामने आए नए मामले और कितने लोग हुए ठीक

इसके अलावा स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जानकारी दी गई है कि मौजूदा समय में पूरे अरब अमीरात में कोरोना के कुल 4,442 एक्टिव केस हैं।

वहीं इसी बीच यूएई के उपराष्ट्रपति और प्रधान मंत्री और दुबई के शासक शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम ने कहा कि यूएई हर किसी का देश और सभी का घर है।

जानकारी के अनुसार, शेख मोहम्मद ने Asda’a BCW Arab Youth Survey के 13वें संस्करण की पूर्व संध्या पर आया है। इसको लेकर उन्होंने ट्वीट करके कहा कि हम कहते हैं कि यूएई हर किसी का देश और सभी का घर है। हमारा अनुभव सभी के लिए उपलब्ध रहेगा। हमारे संबंध सभी के साथ सकारात्मक रहेंगे।