skip to content

UAE में रमजान 2022 के मौके पर नए कामकाजी घंटों की हुई घोषणा, जानिए नया टाइम टेबल

संयुक्त अरब अमीरात ने इस साल की शुरुआत में एक नए वीकेंड में प्रवेश किया है। वहीं अब खबर है कि रमजान के पवित्र महीने के दौरान भी छोटा कार्य सप्ताह लागू होगा।

जानकारी के अनुसार, UAE के अधिकारियों ने गुरुवार को एक महीने से भी कम समय में शुरू होने वाले रमजान के दौरान संघीय सरकारी संस्थाओं के लिए आधिकारिक कामकाजी घंटों की घोषणा करी है।

UAE में रमजान 2022 के मौके पर नए कामकाजी घंटों की हुई घोषणा, जानिए नया टाइम टेबल

यूएई सरकार के अनुसार, पवित्र महीने के दौरान संघीय सरकारी संस्थाओं के लिए काम करने का समय सप्ताह के दिनों (सोमवार से गुरुवार) में सुबह 9 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक होगा। शुक्रवार को, जो आधा कार्य दिवस है, समय सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक रहेगा। वहीं जुमे की नमाज अब दोपहर 1:15 बजे शुरू हो रही है, इससे कर्मचारियों को काम से निकलने और सामूहिक प्रार्थना में शामिल होने का पर्याप्त समय मिल जाएगा।

सरकार ने शुक्रवार को संघीय कर्मचारियों के लिए फ्लेक्सिबल घंटे और दूरस्थ कार्य विकल्पों की भी घोषणा की है। वहीं संस्थाएं कर्मचारियों को ये विकल्प दे सकती हैं शुक्रवार के लिए एक इकाई के भीतर अधिकतम 40 प्रतिशत कर्मचारियों को रिमोट वर्क का विकल्प दिया जा सकता है।

Eid Al Fitr

इसके साथ ही ऐसे कर्मचारी, जो वर्क फ्राॅम होम पर हैं। ऐसे कर्मचारियों को संबंधित अधिकारियों से पहले अनुमति लेनी होगी। इसके अतिरिक्त, यह विकल्प केवल उन कर्मचारियों को दिया जा सकता है जिन्हें कार्यालय में शारीरिक रूप से उपस्थित होने की आवश्यकता नहीं है। संघीय सरकारी कर्मचारियों को प्राथमिकता दी जाएगी जो अपने कार्यस्थलों से दूर रहते हैं या असाधारण परिस्थितियां हैं।

आपको बता दें,  UAE के इंटरनेशनल यूनियन फॉर एस्ट्रोनॉमी एंड स्पेस साइंसेज के सदस्य इब्राहिम अल जारवान (Ibrahim Al Jarwan) के अनुसार, रमजान का पवित्र महीना शनिवार, 2 अप्रैल, 2022 से शुरू होने की उम्मीद है।

जानकारी के अनुसार, खगोलविदों ने भविष्यवाणी कि है रमजान का अर्धचंद्र शुक्रवार, 1 अप्रैल को दिखाई देगा, जो इस्लामी महीने Shaban के 29 वें दिन के अनुरूप है। इसके बाद 2 अप्रैल को रमजान का पहला दिन होगा। वहीं यूएई हॉलिडे कैलेंडर के अनुसार, यूएई के निवासियों को रमजान 29 से शव्वाल 3 तक ईद अल फितर की छुट्टियां होंगी।

वहीं इब्राहिम अल जारवान की तरफ से ये भी जानकारी दी गई थी कि ईद उल-फ़ित्र सोमवार, 2 मई, 2022 को शुरू होने की उम्मीद है। ईद की छुट्टियां रमजान 29 से शव्वाल 3 तक – इस्लामी कैलेंडर पर आधारित होंगी। बता दें, चांद दिखने के आधार पर तारीख के करीब इन तारीखों की पुष्टि की जाएगी।