Placeholder canvas

दुबई से भारत पहुंचे दो यात्रियों को एयरपोर्ट से किया गया गिरफ्तार, सामने आयी ये बड़ी वजह

मंगलवार को सीमा शुल्क विभाग ने दो लोगों को गिरफ्तार किया  है और इन दोनों लोगों को दुबई से सोने छिपाकर लाने के मामले में गिरफ्तार किया है।

सीमा शुल्क विभाग के मुताबिक, हैदराबाद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक सूडान की महिला दुबई होकर भारत आई। वहीं उसके पास से 1209 ग्राम सोने का पेस्ट बरामद किया गया।  मिली जानकारी के अनुसार, महिला को सीमा शुल्क विभाग के ऑफिसर्स ने संदेह होने पर आधार रोका। इसके बाद जब तलाशी ली गई तो उसके पास से सोना बरामद किया गया।

दुबई से भारत पहुंचे दो यात्रियों को एयरपोर्ट से किया गया गिरफ्तार, सामने आयी ये बड़ी वजह

इसी के साथ अमृतसर हवाई अड्डे पर भी एक व्यक्ति को 1,023.20 ग्राम सोने के साथ गिरफ्तार किया गया। मिली जानकारी के अनुसार, ये व्यक्ति दुबई से अपने अंत: वस्त्र में सोना छिपाकर लाया था। सोने की कीमत 48.80 लाख रुपये बताई गई है।

आपको बता दें भारत में सोने का पेस्ट बनाकर तस्करी करने के मामले पिछले कुछ महीनों में बढ़े हैं। क्योंकि तस्कर gold को पेस्ट बना कर लाते हैं। तस्कर गोल्ड और अन्य अशुद्धियों को एक साथ पिघला लेते हैं जिससे कि तस्करी में  पकड़े जाने का खतरा कम हो जाता है। तस्करी होने के बाद पेस्ट को पाउडर में तब्दील कर दिया जाता है और एक केमिकल का इस्तेमाल कर सोना निकाल लिया जाता है।