Placeholder canvas

आज रात हर घंटे दुबई में गिरेंगे 120 उल्का पिंड, दिखेगा ऐसा शानदार नजारा

New Delhi: UAE के सबसे आलीशान शहर दुबई में आज रात आसमान में बहुत ही दुर्लभ खगोलीय घटना घटने वाली है। बता दें कि आज रात दुबई के आसमान से हर घंटे 120 उल्का पिंड गिरने वाले है। इस बात की जानकारी खुद दुबई एस्ट्रोनॉमी ग्रुप यानी DAG ने दी है। एस्ट्रोनॉमी ग्रुप यानी DAG ने दुबई के लोगों से आज रात का ये आसमानीय नजारा देखने के लिए रेडी रहने को कहा है। एस्ट्रोनॉमी ग्रुप यानी DAG ने ये भी बताया है कि दुबई के आसमान होने वाले इस दुर्लभ घटना का ये शानदार सीन सुबह तक देखते मिलेगा।

एस्ट्रोनॉमी ग्रुप यानी DAG ने ये भी कहा कि जैमिनिड के नाम से पहचाने जाने वाली उल्का पिंडो की इस बरखात 13 दिसंबर की रात दुबई के आसमान पर अपनी चरण सीमा पर होगी। बताया तो ये भी जा रहा है कि उल्का पिंडो की ये बरखात इस साल की सबसे बड़ी उल्का पिंड़ बौछार साबित होगी। जानकारी के लिए बता दें कि उल्का पिंड एक चमकदार रोशनी वाला जगमगाता हुआ धारियां है, आसमान से गिरने वाले इस उल्का पिंड के दर्शन लोग सिर्फ रात में ही कर सकते है, दिन रोशनी में इनकी रोशनी छुप जाती है।

आज रात हर घंटे दुबई में गिरेंगे 120 उल्का पिंड, दिखेगा ऐसा शानदार नजारा

एस्ट्रोनॉमी ग्रुप यानी DAG के बताए अनुसार जब धूल या मिट्टी का एक छोटा सा भी कण जब किसी चट्टान से तेज गति से टकराता है तो उसमें भी घर्षण की वजह की वजह से एक धारी से रोशनी की चमक निकलती है। जिसे आम भाषा में शूटिंग स्टार कहते है। दुबई शहर में होने उल्का पिंडों बौछार अब तक की ये खास खगोलीय इवेंट है। उल्का पिंड की इस बौछार से पूरा दुबई शहर की रोशनी से दूर या घर की छत जहां से आसमान बिल्कुल साफ दिखें उस जगह पर जाना होगा।