skip to content

कुवैत में आज सोने के दाम में आयी गिरावट, खरीदने से पहले चेक कर लें 22 कैरेट और 24 कैरेट के दाम

कुवैत में आज, 4 अक्टूबर को सोने के नए रेट्स जारी किए हैं। पिछले दिन के मुकाबले आज सोने के दाम में थोड़ी कमी देखने को मिली है। ऐसे में अगर प्रवासी या नागरिक सोने, गहने की खरीदारी करने जा रहे हैं तो उसके पहले यहां सोने का ताजा भाव जरूर देख ले।

कुवैत में आज क्या चल रहा गोल्ड का रेट

कुवैत में आज सोने के दाम में आयी गिरावट, खरीदने से पहले चेक कर लें 22 कैरेट और 24 कैरेट के दाम

मिली जानकारी के मुताबिक, आज, 4 अक्टूबर को कुवैत में 24 कैरेट सोने की कीमत प्रति ग्राम 17.04 कुवैती दिनार ( भारतीय रुपए 4131.64) है। वहीं 22 कैरेट प्रति ग्राम सोने के दाम की कीमत 16.60 कुवैती दिनार ( भारतीय रुपए 4025.77) है। इसके अलावा 21 कैरेट प्रति ग्राम सोने की कीमत 14.91 कुवैती दिनार ( भारतीय रुपए 3540.71) और 18 कैरेट प्रति ग्राम सोने की कीमत 12.78 कुवैती दिनार ( भारतीय रुपए 3097.50) चल रही है।

भारत में क्या चल रहा आज सोने का रेट

कुवैत में आज सोने के दाम में आयी गिरावट, खरीदने से पहले चेक कर लें 22 कैरेट और 24 कैरेट के दाम

कुवैत के अलावा अगर भारत में सोने ताजा भाव की बात करें तो आज इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक आज (04 अक्टूबर) की सुबह 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट सोने का रेट 46592 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है, जो शुक्रवार को 46434 रुपये प्रति 10 ग्राम था। वहीं, चांदी भी महंगी हुई है। चांदी का भाव 60611 रुपये प्रति किलो पहुंच गया है, जो शुक्रवार शाम को 59581 रुपये प्रति किलो था।

सोने की शुद्धता की पहचान कैसे करें

कुवैत में आज सोने के दाम में आयी गिरावट, खरीदने से पहले चेक कर लें 22 कैरेट और 24 कैरेट के दाम

आपको दें कि 24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध माना जाता है, हालांकि 24 कैरेट सोने की जूलरी नहीं बन सकती है। ऐसे में ज्यादातर सोने के गहने बनाने के लिए 22 कैरेट सोने का यूज करते हैं। मालूम हो कि 22 कैरेट सोने में 91.66 फीसदी सोना होता है। दरअसल 22 कैरेट सोने के साथ 2 कैरेट कोई और मेटल मिक्स किया गया है, ताकि गहने में मजबूती लाई जा सके।

जूलरी में शुद्धता को लेकर हॉलमार्क से जुड़े 5 तरह के निशान होते हैं। अगर 22 कैरेट की जूलरी होगी तो उसमें 916 लिखा होता है। इसके अलावा 21 कैरेट की जूलरी पर 875 और 18 कैरेट की जूलरी पर 750 लिखा होता है। वहीं अगर जूलरी 14 कैरेट की होगी तो उसमें 585 लिखा होगा।