Placeholder canvas

Passport को renewal करवाने के लिए अब इन स्टेप को करना होगा फॉलो, बंद हुआ रेजिडेंसी स्टिकर लगाना

कुवैत के आंतरिक मंत्रालय यानी मिनिस्ट्री ऑफ इंटरनल अफेयर (MOI) पहले के टाइम में पासपोर्ट और रेजीडेंसी स्किटर पर अपनी मुहर लगाया करते थे। लेकिन पिछले साल यानी 2019 में मिनिस्ट्री ऑफ इंटरनल अफेयर MOI ने पासपोर्ट पर रेजिडेंसी स्टिकर लगाने का प्रक्रिया को बंद कर दिया है।

वही अब अगर किसी प्रवासी को अपना पासपोर्ट रिनुअल करवाना होगा तो उन्हें अपना निवास विवरण में पासपोर्ट के विवरण को भी अपडेट करना पड़ेगा। इसके साथ ही अब प्रवासियों को आंतरिक मंत्रालय की ऑफिशियल वेबसाइट के जरिए से रेजीडेंसी में अपने पासपोर्ट की सारी जानकारियों को अपडेट कर सकता है।

Passport को renewal करवाने के लिए अब इन स्टेप को करना होगा फॉलो, बंद हुआ रेजिडेंसी स्टिकर लगाना

आंतरिक मंत्रालय की ऑफिशियल वेबसाइट पर अपना रेजीडेंसी नाम अपडेट करने के लिए बताए जाने वाले सभी स्टेप को अच्छी तरह से समझ लीजिए।

स्टेप नंबर 1- सबसे पहले लोगों को कुवैत के आंतरिक मंत्रालय की वेबसाइट https://www.moi.gov.kw/main/ पर विजिट करना होगा। वहां E Services पर क्लिक करना होगा। इसके बाद उन्हें जनरल डिपार्टमेंट ऑफ रेजीडेंसी पर क्लिक करना होगा, जिसके बाद उन्हें रिन्यू रेजीडेंसी के ऑपशन पर क्लिक करना होगा, और सिलेक्ट इंडीविजुल चुनना होगा। इस सब कुछ करने के बाद यहां के लॉगिन पेज पर रिडायरेक्ट करना होगा। अपनी क्रेडेंशियल के साथ लॉगिन करना होगा, अगर उनके के पास अपना आकाउंट रजिस्टर नहीं है।

Passport को renewal करवाने के लिए अब इन स्टेप को करना होगा फॉलो, बंद हुआ रेजिडेंसी स्टिकर लगाना

स्टेप नंबर 2- लॉगिन करने बाद लोगों को स्पोंसर के तहत अपने परिवार के सभी लोगों मिल जाएगे। इसके बाद व्यक्ति को अपने परिवार के जिस भी शख्स को पासपोर्ट के अनुसार नाम अपडेट करना हो, उस पर अपडेट पासपोर्ट की सारी जानकारी पर क्लिक कर दे।

Passport को renewal करवाने के लिए अब इन स्टेप को करना होगा फॉलो, बंद हुआ रेजिडेंसी स्टिकर लगाना

स्टेप नंबर 3 – इसके बाद पासपोर्ट डिटेल को अपडेट करने के लिए फॉर्म होगा, ये फॉर्म MOI वेबसाइट पर ही मिल जाएगा। जिसमें व्यक्ति को अपना कुछ कागजात को अपलोड करना होगा। जैसे सिविल ID कार्ड की फ्रंट फोटो कॉपी, सिविल ID कार्ड पीछे की फोटो कॉपी, अपने पुराने पासपोर्ट फोटो कॉपी, अपने नए पासपोर्ट की फोटो कॉपी। ये सभी कागजात अपलोड करने के बाद आप सबमिट के बटन पर क्लिक कर दे। जिसके बाद आपको एक OTP कोर्ड मिलेगा, जिसे आपकों संभाल कर सुरक्षित रखना होगा।

स्टेप नंबर 4 – पासपोर्ट अपडेट की स्थिति की जांच

कृपया लिंक पर जाएँ https://eservices2.moi.gov.kw/DataUpdate.nsf/RequestStatus?OpenForm&LangID=2

Passport को renewal करवाने के लिए अब इन स्टेप को करना होगा फॉलो, बंद हुआ रेजिडेंसी स्टिकर लगाना
पासपोर्ट डिटेल का चयन करें और अपना Civil ID and pass code enter करें और फिर click on request status पर क्लिक करें। MOI वेबसाइट में पासपोर्ट अपडेट की स्थिति की जाँच करना अनिवार्य है। यदि कोई गलतियाँ हैं या यदि हम कोई विवरण याद करते हैं तो कृपया हमें बताएं।