skip to content

दुबई में सोने के भाव में आई गिरावट, खरीदने से पहले जान लीजिए ताजा भाव

संयुक्त अरब अमीरात में सोने की कीमत में गिरावट आई है और इस वजह से ये समय सोने लेने के लिए बहुत ही अच्छा है।जानकारी के अनुसार, सोमवार सोना हाजिर 4.41 डॉलर या 0.26 फीसदी की गिरावट के साथ 1,724.58 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ। दिए गये सोने की दरों को अंतिम बार आज (सोमवार) को अपडेट किया गया है।

वहीं दुबई के अधिकारी की तरफ से यह बात कही गई है कि हम फिलहाल पारदर्शिता को बढ़ावा देना चाहते हैं और यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि शहर सिटी ऑफ गोल्ड ‘के रूप में अपनी स्थिति बनाए रखें।

जानिए आज क्या रहा दुबई में गोल्ड का दाम ( सोना का दाम प्रति ग्राम पर बताया गया है)

दुबई में सोने के भाव में आई गिरावट, खरीदने से पहले जान लीजिए ताजा भाव

24K सोने का मूल्य Dh209.75 के पिछले वायदा भाव की तुलना में Dh208.75 प्रति ग्राम पर कारोबार कर रहा था। इस बीच, 22K, 21K और 18K खुदरा सोने की कीमतें क्रमश: Dh196.25, Dh187.25 और Dh160.50 प्रति ग्राम थीं। सेंचुरी फाइनेंशियल के मुख्य निवेश अधिकारी विजय वलेचा ने अनुमान लगाया है कि इस सप्ताह 24K सोने की कीमतें Dh203.25 से लेकर Dh217.50 तक की रेंज में कारोबार करेगी।

जानिए भारत में क्या है सोने और चांदी का भाव

वहीं अगर भारत की बात किया जाए तो देश में कोरोना महामारी के बीच एक बार फिर सोना और चांदी के दाम बढ़ने लगे हैं। सोमवार (5 अप्रैल) को सोना 257 रुपए महंगा होकर 45,176 रुपए प्रति 10 ग्राम पहुंच गया है। वहीं चांदी के दाम 809 रुपए बढ़कर 64,546 रुपए प्रति किलोग्राम हो गए है। बाजार में जब भी अनिश्चितता या अस्थिरता का माहौल बनता है, तो सोना महंगा होता है।