Placeholder canvas

दुबई एयरपोर्ट पर भारत यात्रियों की संख्या में हुई जबरदस्त बढ़ोतरी, पहुंचे 19 लाख से ज्यादा यात्री

दुबई अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है खबर है कि कोरोना महामारी के बीच दुबई अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर भारत के यात्रियों की संख्या सबसे ज्यादा है।

जानकारी के अनुसार, इस साल की पहली छमाही में भारत यात्रियों की संख्या के मामले में दुबई अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का पहला गंतव्य देश बना है और यात्रा पाबंदियों के बीच भारत से 19 लाख से अधिक यात्री दुबई एयरपोर्ट पहुंचे। हालांकि अंतरराष्ट्रीय यात्रा के लिए दुनिया के सबसे व्यस्त दुबई एयरपोर्ट पर पिछले साल की समान अवधि की तुलना में इस साल की पहली छमाही में यात्रियों की संख्या लगभग 40 फीसदी कम हुई।

दुबई एयरपोर्ट पर भारत यात्रियों की संख्या में हुई जबरदस्त बढ़ोतरी, पहुंचे 19 लाख से ज्यादा यात्री

वहीं यात्रियों की संख्या में हुई बढ़ोतरी की जानकारी बुधवार को दुबई एयरपोर्ट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) ने दी। वहीं उन्होने ये भी कहा कि बढ़ोतरी के साथ यात्री संख्या में कमी की वजह कोविड-19 के ज्यादा ख’तर’नाक वै’रि’एंट का प्रकोप है जिससे अब भी वैश्विक उड्डयन क्षेत्र प्रभावित हो रहा है।

वहीं उन्होंने बताया कि पिछले छह महीनों में एयरपोर्ट से 1.06 करोड़ यात्री गुजरे, यह अब भी बहुत सकारात्मक हैं। प्रतिबंधों में ढील के साथ इस साल का अंत संतोषजनक होगा। उन्होंने कहा कि इस साल के दूसरी छमाही में हम टर्मिनल 1 और कॉनकोर्स डी भी खोलने जा रहे हैं।

इसी के साथ उन्होंने ये भी कहा कि दुबई एयरपोर्ट पर पहुंचने वाले यात्रियों के मामले में भारत शीर्ष पर बना हुआ है। इसके बाद पाकिस्तान 7,00,074, रूस 4,06,209 और मिस्र 4,01,361 हैं। अन्य देशों में इथोपिया, सऊदी अरब और अमेरिका हैं। शहरों के मामले में अद्दीस अबाबा 3,54,804, काहिरा 3,45,886 और मास्को 3,44,175 हैं।