Placeholder canvas

कोरोना पॉजिटिव होने के बाद भी झूठ बोल FLIGHT में सवार हुआ शख्स, उड़ान के दौरान हो गई मौ’त

अमेरिका से हाल ही में एक बड़ी खबर सामने आई है। खबर कुछ ऐसी है कि एक कोरोना वायरस पॉजिटिव शख्स झूठ बोल कर फ्लाइट में सफर करने लिए चढ़ा, लेकिन यह सफर उसके लिए जीवन का आखिरी सफर साबित हुआ।  दरअसल इस शख्स ने अपने कोरोना वायरस पॉजिटिव होने की जानकारी एयरपोर्ट पर छुपाई थी। जिसकी वजह से फ्लाइट में ही उस व्यक्ति की मौ’त हो गई है। वहीं इस फ्लाइट में उस शख्स की पत्नी भी उसके साथ सवार थी।

उस शख्स की पत्नी ने मेडिकल टीम को बताया था कि पिछले हफ्ते से ही उसके पति के शरीर में कोरोना के कुछ लक्षण दिखाई दे रहे थे, उनकी सूंघने और स्वाद चखने की भी शक्ति चली गई थी। इतना सब बताने के बाद भी महिला ने ये नहीं बताया कि उसका पति कोरोना वायरस पॉजिटिव है।

कोरोना पॉजिटिव होने के बाद भी झूठ बोल FLIGHT में सवार हुआ शख्स, उड़ान के दौरान हो गई मौ'त

महिला ने अपने बयान में सिर्फ ये कहा कि वो लॉस एंजल्स शहर जाकर अपना कोरोना वायरस टेस्ट करने वाले थे। खबरों में सामने आई रिपोर्ट के अनुसार फ्लाइट के टेक ऑफ करने से पहले इस शख्स को बहुत ही सारा पसीना आने लगा, और इसके साथ शख्स काफी बुरी तरह से कांप भी रहा था। वहीं फिर इस व्यक्ति को सांस लेने में भी परेशानियां होने लगी। इसके बाद जैसे ही फ्लाइट ने अपनी उड़ान भरी इस व्यक्ति की तबियत और ज्यादा बिगड़ती चली गई है।

जब फ्लाइट अपनी यात्रा के पीक थी, तब उस समय इस व्यक्ति तबीयत इतनी ज्यादा खराब हो गई, उसे तुरंत न्यू ओरलिएन्स में इस फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। इसी दौरान एयरपोर्ट की पैरामेडिक्स टीम के एक शख्स इस व्यक्ति का RT- PCR भी किया। जिसका रिज्लट आने के बाद पता चला कि ये व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव है। फ्लाइट में एक घंटे सफर करने के बाद इस व्यक्ति ने सांस लेना ही बंद दिया।