Placeholder canvas

सऊदी अरब में 1 साल के भीतर साढ़े पांच लाख प्रवासी कामगारों ने छोड़ी नौकरी, जानिए वजह

सऊदी अरब से एक बड़ी खबर सामने आई है और ये खबर यहाँ पर काम करने वाले प्रवासी कामगारों को लेकर है। दरअसल, खबर है कि सऊदी अरब में काम करने वाले प्रवासियों की संख्या लगातार कम हो रही है।

जानकारी के अनुसार, सऊदी में पिछले एक साल साढ़े पांच लाख से अधिक प्रवासियों ने नौकरी छोड़ी है। सऊदी अरब की जनरल अथॉरिटी ऑफ स्टेटिक्स एंड जनरल ऑर्गनाइजेशन ऑफ सोशल इंश्योरेंस के आंकड़ों के अनुसार, जून 2020 और जून 2021 के बीच निजी और सरकारी क्षेत्रों में काम करने वाले विदेशियों की संख्या में 571,000 की कमी आई है। इस प्रतिशत के लिहाज से विदेशी कामगारों की संख्या में यह 8.52 फीसदी की गिरावट है।

इसी के साथ एक रिपोर्ट में ये भी जानकारी दी है कि सार्वजनिक और निजी क्षेत्रों में काम कर रहे सोशल इंश्योरेंस सिस्टम में सऊदी और गैर-सऊदी लोगों की संख्या 87 लाख से घटकर 82 लाख पहुंच गई है। इसका मतलब यह हुआ कि सऊदी अरब में स्थानीय और विदेशी कर्मचारियों की संख्या में 5.5 फीसदी की गिरावट आई है।

सऊदी अरब में 1 साल के भीतर साढ़े पांच लाख प्रवासी कामगारों ने छोड़ी नौकरी, जानिए वजह

सऊदी अरब में विदेशी कामगारों की संख्या में जो गिरावट आई है। उसके पीछे की वजह कोरोना महामारी बताई जा रही है। इस वायरस की वजह से लॉकडाउन लगाया गया और सभी काम के साधन बंद हो गये और इसी वजह से बड़ी संख्या में विदेशी कामगार अपने देश लौट गये। वहीं इस वायरस की वजह से इस साल के पहली तिमाही में सऊदी अरब ने कड़े यात्रा प्रतिबंध लागू कर दिए थे। इसमें वैक्सीनेशन, कोरोना जांच रिपोर्ट और अनिवार्य क्वारंटीन जैसे नियम शामिल हैं।

इसी के साथ कोरोना महमारी के कारण सऊदी अरब सहित कई दूसरे देशों से आने वाले कामगारों पर मनोवैज्ञानिक प्रभाव भी पड़ा है। महामारी की लहर तेज होने पर कई देशों ने विदेशी कामगारों को तुरंत वापस भेज दिया था।

आपको बता दें, खाड़ी देशों में कई लाख प्रवासी काम करते हैं और ये लोग यहां ज्यादा काम पैसे कमाने के लिए जाते हैं। वहीं विदेशी कामगारों की नौकरियों के हिसाब से सऊदी अरब खाड़ी के टॉप तीन देशों में से एक है।