Placeholder canvas

कुवैत में ईद की नमाज़ के लिए 1500 से अधिक मस्जिदों में इंतेजाम हुआ शुरू

देशभर में 13 मई को ईद का त्यौहार मनाया जायेगा। वहीं इस कोरोना कहर के बीच कुवैत ने ईद की नमाज़ पढ़ने की अनुमति दे दी गयी है। वहीं इस बीच खबर है कि ईद की नमाज़ के लिए 1500 मस्जिदों का इंतजाम शुरू हो गये हैं।

जानकारी के अनुसार, सरकारी संचार केंद्र के प्रमुख तारिक अल-मेज़रीम ने हाल ही में घोषणा करते हुए जानकारी दी थी कि ईद-अल-फ़ित्र की नमाज़ 15 मिनट से अधिक समय तक नहीं होगी यानी कि केवल 15 मिनट के अन्दर ही ईद की नमाज़ पूरी होनी चाहिए। इसी के साथ अल-माज़रीम ने घोषणा करते हुए जानकारी दी है कि ईद की नमाज़ के लिए कई जगह और 1,500 से अधिक मस्जिदें तैयार की जाएंगी। वहीं इन सभी मस्जिदों में स्वास्थ्य से जुड़ी हर व्यवस्था होगी।

कुवैत में ईद की नमाज़ के लिए 1500 से अधिक मस्जिदों में इंतेजाम हुआ शुरू

वहीं कुवैत में ईद की नमाज़ के लिए कई जगह और 1,500 से अधिक मस्जिदें तैयार हो गयी है। वहीं इन 1,500 से अधिक मस्जिदों में स्वास्थ्य से जुड़ी हर व्यवस्था कर दी गयी है।

 

इससे पहले कुवैत सरकार के आधिकारिक प्रवक्ता, तारीक अल मेजराम ने घोषणा करी है कि कुवैत ईद के पहले दिन 1:00am बजे शुरू होने वाले दो महीने के लंबे आंशिक कर्फ्यू को हटा देगा।  वहीं ईद के पहले दिन से, सिनेमाघरों को जनता के लिए खोल दिया जायेगा लेकिन केवल जो टीका लगाया जाता है उन्हें प्रवेश करने की अनुमति है।

आपको बता दें, कुवैत ने कर्फ्यू कोरोना वायरस के कारण लगाया गया है ताकि इस वायरस के संक्रमण को फैलने से रोका जा सकें। वहीं दुनियाभर के देशों में अभी तक इस वायरस से इस वायरस से अभी तक 32 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है साथ ही 14 करोड़ से ज्यादा लोग इस वायरस से संक्रमित हो चुके हैं।