Placeholder canvas

कालीकट से दिल्ली फिर शिकागो के रास्ते पहुंचे दुबई, जानिए 46 घंटे के हवाई सफर के इन दो लड़कों की कहानी

कोरोना वायरस के कारण कई भारतीय लोग विदेशों में फंसे हुए है साथ ही भारत में कई UAE नागरिक फंसे हुए हैं। वहीं इस बीच दो लड़के ऐसे हैं जो भारत में फंसे हुए थे जिसके बाद इन दोनों ने संयुक्त अरब अमीरात अपने घर पहुंचने के लिए 46 घंटे की जोखिम भरी यात्रा की।

दरअसल, दो साल पहले पढाई के लिए केरल आए दुबई में जन्मे और पले-बढ़े दो लड़के मार्च महीने में अपने घर दुबई जाने वाले थे लेकिन कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए लगाए गए यात्रा प्रतिबंध के कारण ये दोनों भाई वापस अपने घर नहीं जा सके। जिसके बाद से बाद ये दोनों बड़ी मुश्किल का सामना करना पड़ा।

कालीकट से दिल्ली फिर शिकागो के रास्ते पहुंचे दुबई, जानिए 46 घंटे के हवाई सफर के इन दो लड़कों की कहानी

कोरोना कहर के बीच भारत में फंसे इन दोनों लड़कों ने अपने तब के संघर्ष के समय को याद करते हुए बताया कि “हम अकेले थे। खाना बनाना मुश्किल था क्योंकि हम खाना बनाना नहीं जानते।उन्होंने कहा कि वे नूडल्स बनाते हैं या रेस्तरां से खाना खरीदते हैं। साथ ही उन्होंने ये भी कहा है कि “पिछले चार-पाँच महीनों से हमने कोई अच्छा खाना नहीं खाया है। सब कुछ जंक फूड की तरह था। ”जब भारत में COVID-19 मामले सामने आए, खासकर केरल में, तो दोनों लड़के घबरा गए और उदास महसूस करने लगे।

वहीं इसके बाद इन लड़के के पिता सहादत्त सत्तार, जो कि एक यात्रा प्रबंधक थे उन्होंने कालीकट से दिल्ली और वहां से शिकागो के माध्यम से दुबई के लिए अपनी उड़ान की व्यवस्था करने के लिए सभी COVID-19 यात्रा दिशानिर्देशों और प्रोटोकॉल की जाँच की।

उन्होंने अपने बच्चों के यूएस वीजा का उपयोग करने का विकल्प चुना, जो उन्होंने पहले इस्तेमाल नहीं किया था, क्योंकि उन्हें पता चला था अमेरिका के कुछ राज्यों से आने वाले भारतीय वीजा प्राप्त कर सकते हैं, जबकि वे भारत में सेवा का लाभ नहीं उठा सकते। इसके बाद उन्होंने लड़कों से पूछा”क्या आप घर वापस आने के लिए एक साहसी और जोखिम भरी यात्रा के लिए तैयार हैं और इन लड़कों ने ‘हां’ कहा जिसके बाद ये लोग यात्रा के लिए रवाना हो गये।

 

कालीकट से दिल्ली फिर शिकागो के रास्ते पहुंचे दुबई, जानिए 46 घंटे के हवाई सफर के इन दो लड़कों की कहानी

जानकारी के अनुसार, इन लड़कों ने वापस दुबई जाने के लिए शिकागो पर्यटक वीजा प्राप्त किया और उसके बाद इन दोंनो ने 22 जुलाई को रात 8 बजे कलकत्ता से अपनी यात्रा शुरू की। तीन घंटे की उड़ान के बाद, वे दिल्ली में उतरे, जहाँ उन्होंने एक और तीन घंटे का समय व्यतीत किया और उसके बाद अमेरिका जाने की अनुमति मिली और शिकागो से दुबई पहुंचे।

इसी के साथ दिल्ली से शिकागो जाने वाली उनकी उड़ान में 15 घंटे से अधिक का समय लगा। इसके बाद शिकागो के एक हवाई अड्डे के पास एक होटल में उन्हें 10 घंटे के लिए आराम किया और उसके बाद दुबई के लिए रवाना हुए और 24 जुलाई को दुबई पहुंचें।

कालीकट से दिल्ली फिर शिकागो के रास्ते पहुंचे दुबई, जानिए 46 घंटे के हवाई सफर के इन दो लड़कों की कहानी

वहीं इस यात्रा को लेकर इन दोनों लड़कों ने कहा कि उन्हें अमेरिका की यात्रा का आनंद लेने में सक्षम नहीं होने का अफसोस नहीं था। वे केवल अपने माता-पिता और छोटे भाई-बहनों मरियम, ज़ैनब, सारा और अम्मार के साथ शामिल होना चाहते थे।