Placeholder canvas

लखनऊ एयरपोर्ट उतरा दुबई और किर्गिस्तान से आया special विमान, 302 प्रवासियों और कामगारों की हुई वतन वापसी

कोरोना वायरस से मचे कोहराम की वजह से विदेशों में कई भारतीय नागरिक फंसे हुए हैं। जिन्हें भारत सरकार द्वारा शुरू किए गये मिशन वंदे भारत के जरिये वापस लाया जा रहा है। वहीं इस बीच इस मिशन के जरिये दो विशेष उड़ानें भारत आई हैं और इन विमानों के जरिये 302 लोगों की वतन वापसी हुई है।

लाइव हिंदुस्तान की रिपोर्ट के मुताबिक, विदेश में फंसे हुए भारतीय नागरिकों को लेकर दो विशेष विमान भारत के राज्य उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ उतरें हैं। और इन उड़ानों के जरिये 302 लोगों की वतन वापसी हुई है।

जानकारी के अनुसार, भारत आने वाले ये सभी यात्रियों में से 128 यात्री किर्गिस्तान से एयर इंडिया की उड़ान संख्या एआई 1920 के जरिये लखनऊ आए हैं। वहीं 174 यात्री दुबई से स्पाइस जेट की विशेष उड़ान एसजी 9809 से जरिये  लखनऊ पहुंचे हैं। एअरपोर्ट पर उतरने के बाद इन सभी लोगों की मेडिकल स्क्रीनिंग की गई। इसके बाद इमिग्रेशन और कस्टम की भी जाँच की गयी।

लखनऊ एयरपोर्ट उतरा दुबई और किर्गिस्तान से आया special विमान, 302 प्रवासियों और कामगारों की हुई वतन वापसी

वहीं इन 302 यात्रियों में से दो यात्री लखनऊ के थे जो एक होटल में पैसे देकर क्वारंटीन में रह रहे हैं। इनमें अलावा पांच बिहार और एक छत्तीसगढ़ के भी यात्री है साथ ही 52 यात्री बिहार और झारखंड के है। जिन्हें उनको घरेलू उड़ानों से उनके राज्य भेजा जाएगा और यहां पर इन्हें 14 दिन की क्वारंटीन की अवधि पूरी करनी होगी इसके बाद ही ये लोग घर जा सकते हैं।

आपको बता दें, इस कोरोना वायरस के कारण खाड़ी देशों समेत विदेशों में काम करने गये लोगों की नौकरी चली गयी है जिसकी वजह से इन्हें विदेशों में मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है और इस वजह से ये लोग घर वापस आना चाहते हैं और इन लोगों को भारत सरकार वंदे भारत मिशन के जरिये वापस अपन एदेश ला रही है।