Placeholder canvas

UAE ने पेश की मिसाल, भारत की मदद के लिए दुबई से एयरलिफ्ट किए गए 6 ऑक्सीजन कंटेनर्स

इस समय भारत कोरोना वायरस की बड़ी लड़ाई लड़ रहा है और ये लड़ाई ऑक्सीजन की कमी की भी है। वहीं इस संकट की घड़ी में UAE मदद के लिए आगे आया है। दरअसल, कोरोना वायरस की वजह से देश में ऑक्सीजन की कमी हो गयी जिसकी वजह से भारत के लिए कई देशों से ऑक्सीजन आ रहा है। वहीं इस बीच एयरफोर्स का IAF C-17 दुबई से छह क्रायोजेनिक (तरल रूप में) ऑक्सीजन कंटेनरों को भारत लेकर आया है।

जानकारी के अनुसार, दुबई से एयरफोर्स IAF C-17 छह क्रायोजेनिक (तरल रूप में) ऑक्सीजन कंटेनरों को लेकर पानागढ़ एयरबेस पर उतरे। इसके बाद ऑक्सीजन कंटेनरों को जयपुर से जामनगर एयरबेस तक भेजा गया। इसी बीच अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, चीन और सऊदी अरब ने भी भारत की तरफ मदद का हाथ बढ़ाया है। ऑस्ट्रेलिया ने भारत को तत्काल सहायता के बतौर ऑक्सीजन, वेंटिलेटर और पीपीई किट भेजने की बात कही है। इसी के साथ यूएई ने उच्च क्षमता ऑक्सीजन टैंकर भारत की मदद के लिए रवाना किए हैं।

वहीं इस मदद को लेकर यूएई के विदेश मंत्री शेख अब्दुल्ला बिन जायेद ने कहा, हम भारत की मदद के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने भारत की ताजा स्थिति की जानकारी विदेश मंत्री एस। जयशंकर से ली। शेख अब्दुल्ला ने कहा, यूएई 80 मैट्रिक टन ऑक्सीजन भी भारत भेजने वाला है। पहली खेप सऊदी के दम्मम से गुजरात के मुंद्रा के लिए निकल चुकी है।

आपको बता दें, भारत में कोरोना वायरस की दूसरी लहर के कारण ऑक्सीजन की कमी हो गयी और इस कमी के कारण कई लोगों की मौत हो गयी वहीं अब कई देश भारत की मदद के लिए ऑक्सीजन दे रहे हैं।