Placeholder canvas

शारजाह में 24 वर्षीय भारतीय इंजीनियर की एक बिल्डिंग से गिर कर हुई मौ’त, जांच में जुटी पुलिस

शारजाह से एक बड़ी खबर सामने आई है। खबर है कि यहां पर एक भारतीय युवक की मौ’त हो गयी और इस भारतीय युवक की मौत एक इमारत की छठी बिल्डिंग से गि’रकर हुई है। गल्फ न्यूज़ के मुताबिक, इमारत की छठी बिल्डिंग से गिरकर जिस भारतीय युवक की मौ’त हुई है उस युवक का नाम सुमेश है जो कि दक्षिण भारतीय राज्य केरल का रहने वाला था। वहीं सुमेश की मौ’त की जानकारी सामाजिक कार्यकर्ताओं और उसके कमरे में रहने वाले लोगों ने दी है।

जानकारी के अनुसार, सुमेश शारजाह की अल धिद की एक इमारत में रहता था। वह एक इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियर था और शारजाह के मुवालेह क्षेत्र में एक डिजाइनर के रुप में काम कर रहा था वहीं वो एक साल पहले ही भारत से UAE काम के सिलसिले में आया था।

शारजाह में 24 वर्षीय भारतीय इंजीनियर की एक बिल्डिंग से गिर कर हुई मौ'त, जांच में जुटी पुलिस

वहीं अपनी मौ’त से कुछ समय पहले वह फोन पर किसी से बात कर रहा था। उसकी मौ’त को लेकर उसके कमरे के सदस्यों ने कहा कि सुमेश को कोई व्यक्तिगत मुद्दा परेशान कर रहा था। एक रुम मेट ने बताया कि ईद अल अजहा था और उनके रसोइए ने उन सभी के लिए बिरयानी बनाई थी। वह सभी आपस में मस्ती मजाक कर रहे थे और अच्छा समय बिता रहे थे। साथ ही रुम मेट ने ये भी बताया कि, “मैने कुछ समय के लिए महसूस किया कि, कोई बात सुमेश को परेशान कर रही थी और मैने उससे इस बारे में पूछा भी था, लेकिन उसने नहीं बताया।“

वहीं एक अन्य रुममेट ने बताया कि, “सुमेश घटना वाले दिन दुबई में था। मैं शाम 7 बजे फ्लैट पर लौटा और सुमेश से बात की। मैं उसे हमेशा एक दयालु व्यक्ति के रुप में याद करुंगा। जब भी उसका मूड ऑफ होता था मै उससे समस्या के बारे में पूछता तो वह कहता था कि वह खुद हल कर लेगा। वह अपनी किसी भी समस्या को साझा करने से इनकार कर देता था।“ इसी के साथ एक अन्य कमरे के साथी, शान केएफ ने बताया कि, “सुमेश को अपनी वार्षिक छुट्टी के लिए भारत की यात्री करनी थी, लेकिन कोविड-19 के कारण नहीं कर सका।”

वहीं अब यहां की पुलिस भारतीय युवक सुमेश के मौ’त का कारण पता लगाने में जुटी हुई है और इस घटना की छान-बीन कर रही है। वहीं पुलिस ने श’व को पोस्टमार्टम के लिए फॉरें’सिक लेब भेज दिया है और अब इस मामले की जाँच की जा रही है।