Placeholder canvas

शारजाह शासक ने अल कादिसिया क्षेत्र से कामगारों और सिंगल लोगों को हटाने का दिया आदेश

शारजाह से एक बड़ी खबर सामने आई है खबर है कि शारजाह के अल कादिसिया जिले से कामगारों और सिंगल लोगों से ये जगह खाली करवाई जा रही है।

दरअसल, हाल ही में सर्वोच्च परिषद के सदस्य और शारजाह के शासक डॉ. शेख सुल्तान बिन मोहम्मद अल कासिमी ने आदेश दिया है कि शारजाह में अल कादिसिया जिले से सभी कामगारों और सिंगल लोगों से ये जगह खाली करवाई जाए। वहीं शारजाह के शासक ने ये फैसला एक अमीराती महिला की शिकायतों के बाद लिया है।इसी के साथ अब शारजाह पुलिस के सहयोग से शारजाह नगरपालिका इस फैसले को लागू कर रही है।

शारजाह शासक ने अल कादिसिया क्षेत्र से कामगारों और सिंगल लोगों को हटाने का दिया आदेश

जानकारी के अनुसार, एक अमीराती महिला ने फोन कॉल करके इस इलाके में कामगारों और सिंगल लोगों की मौजूदगी की शिकायत करी थी। इस महिला ने शिकायत करी थी कि वह अपने बच्चों और अपने परिवार के लिए असुरक्षित महसूस करती थी क्योंकि एकल पुरुषों को उसके घर के पास भीड़ लगाते हुए देखा गया था। जिसकी वजह से इस मामले पर ये बड़ा फैसला लिया गया है।

वहीं शारजाह के शासक ने इस फैसले के तुरंत बाद शारजाह नगर पालिका और शारजाह पुलिस ने आज से शुरू होने वाले सभी कामगारों और उल्लंघनकर्ताओं के क्षेत्र को पूरी तरह से खाली करने का निर्देश दिया। इसी के साथ शारजाह सिटी नगर पालिका के महानिदेशक थबिट अल तुरैफी ने वादा किया है कि शारजाह शासक के निर्देशों के आधार पर समस्या का समाधान किया जाएगा। शारजाह नगर पालिका ने क्षेत्र के घरों को चेतावनी जारी की है, जिनके किरायेदारों को किरायेदारी नियमों के उल्लंघन में पाया जाता है। उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसी के साथ अब शारजाह नगर पालिका और शारजाह पुलिस श्रमिकों और कुंवारे लोगों से ये जगह खाली करवा रही है।