Placeholder canvas

सऊदी अरब ने की बड़ी घोषणा, 30 सितंबर तक निशुल्क बढ़ा दी यात्रा वीजा की वैलिडिटी

सऊदी अरब के विदेश मंत्रालय ने एक बड़ी घोषणा करी है और ये घोषणा यात्रा वीजा की वैधता बढ़ाने को लेकर है। दरअसल, सऊदी अरब के विदेश मंत्रालय ने घोषणा करते हुए जानकारी दी है कि यात्रा प्रतिबंध का सामना करने वाले देशों में फंसे हुए लोगों के यात्रा वीजा की वैधता 30 सितंबर तक बढ़ा दी जाएगी।

जानकारी के अनुसार, मंत्रालय ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक बयान में कहा कि वीजा का विस्तार बिना किसी शुल्क के रीन्यू हो जाएगा। वहीं वीज़ा का विस्तार निम्नलिखित लिंक के माध्यम से किया जा सकता है: https://enjazit.com.sa/enjaz/extendexpiredvisa

मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि इसके लाभार्थी वो यात्रा वीजा के धारक होंगे, जिनकी वैधता कोरोनोवायरस महामारी के प्रकोप के बाद इन देशों से सऊदी अरब में सीधे प्रवेश के निलंबन की अवधि के दौरान समाप्त हो गई थी।

वहीं बयान के अनुसार, यह कदम सऊदी सरकार द्वारा कोविड -19 के प्रभावों और परिणामों से निपटने के साथ-साथ इसके आर्थिक और वित्तीय प्रभावों को कम करने के लिए किए गए निरंतर प्रयासों का हिस्सा है।

इससे पिछले महीने, पासपोर्ट के सामान्य निदेशालय (जवाज़त) ने इकामा (रेजीडेंसी परमिट) की वैधता का विस्तार करना शुरू कर दिया था। जो प्रवासी देश के बाहर गए है या फिर से देश में प्रवेश किए हे। उन सभी का बिना शुल्क के स्वचालित रूप से यात्रा वीजा की वैधता का विस्तार 31 अगस्त तक बढ़ाना शुरू कर दिया था। यह विस्तार, जो दो पवित्र मस्जिदों के कस्टोडियन किंग सलमान के निर्देशों के कार्यान्वयन में है, यात्रा प्रतिबंध का सामना कर रहे देशों के प्रवासियों और विदेशियों के लिए ही लागू था।

आपको बता दें, वर्तमान में, यात्रा प्रतिबंध का सामना करने वाले देश भारत, पाकिस्तान, इंडोनेशिया, मिस्र, तुर्की, अर्जेंटीना, ब्राजील, दक्षिण अफ्रीका, संयुक्त अरब अमीरात, इथियोपिया, वियतनाम, अफगानिस्तान और लेबनान हैं।