Placeholder canvas

खुशखबरी: 31 मार्च से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को फिर से शुरू करेगा सऊदी अरब

सऊदी अरब ने एक बड़ी घोषणा करी है और ये घोषणा अस्थायी यात्रा प्रतिबंध को लेकर है। दरअसल, सऊदी अरब ने घोषणा करी है कि वो अस्थायी यात्रा प्रतिबंध हटा देगा और सभी अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को फिर से शुरू करेगा।

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को सऊदी प्रेस एजेंसी आंतरिक मंत्रालय के एक बयान का हवाला देते हुए जानकारी दी है कि सऊदी अरब ने अस्थायी यात्रा प्रतिबंध हटा देगा और सभी अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को 31 मार्च से फिर से शुरू करेगा।

खुशखबरी: 31 मार्च से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को फिर से शुरू करेगा सऊदी अरब

वहीं प्रतिबंध को हटने के बाद नागरिकों को किंगडम के बाहर यात्रा करने और वापस आने की अनुमति होगी साथ ही सभी हवा, समुद्र और जमीन की सीमाएं फिर से खुल जाएंगी। इसी के साथ आंतरिक मंत्रालय ने द्वारा जारी किये गये बयान के अनुसार, उपर्युक्त उपायों का क्रियान्वयन संबंधित अधिकारियों के साथ समन्वय में किंगडम में कोरोनावायरस के प्रसार को रोकने के लिए सभी आवश्यक एहतियाती उपायों के तहत संबंधित प्रक्रियाओं और सावधानियों के अनुसार किया जाएगा।

वहीं नागरिकों और यात्रियों को मानवीय आधार पर देश में प्रवेश करने की अनुमति दी गई है जो लोग 14 दिनों के लिए निगरानी के तहत अपने घरों में दो पीसीआर परीक्षणों करवाने होंगे। वहीं आगमन के बाद पहला अधिकतम 48 घंटे के भीतर और क्वारंटाइनअवधि के अंत से 13 वें दिन करवाना होगा

आपको बता दें, हाल ही में ब्रिटेन ने नए कोरोना वायरस के स्ट्रेन की घोषणा करी थी। जिसके बाद भारत के अलावा फ्रांस, जर्मनी, नीदरलैंड समेत कई यूरोपीय देशों ने ब्रिटेन पर हवाई प्रतिबंध लगा दिया था। वहीं कोरोना वायरस का नया स्ट्रेन ज्यादा संक्रामक है और इस वजह से कई खाड़ी देशों ने भी हवाई प्रतिबंध लगा दिया था।