skip to content

कोरोना सकंट के बीच सऊदी अरब ने नए यात्रा प्रतिबंधों की घोषणा

सऊदी अरब ने नए यात्रा प्रतिबंध की जानकारी है। दरअसल, बुधवार को सऊदी अरब ने कोरोनोवायरस की वजह से  अपने नागरिकों को इंडोनेशिया की प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष यात्रा (direct or indirect travel) पर प्रतिबंध लगा दिया है और इस बात की जानकारी राज्य समाचार एजेंसी एसपीए ने दी है।

सऊदी अरब के आंतरिक मंत्रालय ने एक बयान देते हुए कहा कि यह कदम उन नागरिकों की सुरक्षा पर सरकार की गंभीरत पर आधारित है जो विदेश यात्रा करना चाहते हैं क्योंकि इंडोनेशिया में कोरोनावायरस के नए संस्करण के मामलों में वृद्धि देखी जा रही है। जिसके बाद इंडोनेशिया की प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष यात्रा (direct or indirect travel) पर प्रतिबंध लगाया गया है।

वहीं बयान में कहा गया है कि आंतरिक मंत्रालय ने नागरिकों से, जो पहले से ही इंडोनेशिया में हैं, सावधानी बरतने, वायरस फैलने वाले क्षेत्रों से दूर रहने की हिदायत दी है।  साथ ही सभी एहतियाती उपायों का पालन करने और जल्द से जल्द राज्य लौटने का आह्वान किया है।

आपको बता दें, इस कोरोना वायरस की वजह से कई देशों ने यात्रा प्रतिबंध लगा रखा है। इस वायरस से अभी तक 40 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है साथ ही 19 करोड़ से ज्यादा लोग इस वायरस से संक्रमित हो चुके हैं।