Placeholder canvas

सऊदी अरब ने निजी क्षेत्र के कामगारों के लिए ईद उल अजहा पर छुट्टी की घोषणा

रियाद: सऊदी अरब के मानव संसाधन और सामाजिक विकास मंत्रालय (एमएचआरएसडी) ने सऊदी में निजी क्षेत्र और गैर-लाभकारी कामगारों के लिए चार दिन की ईद उल अजहा छुट्टी की घोषणा की है।

मंत्रालय के ट्विटर अकाउंट के अनुसार, ईद उल अजहा की छुट्टियां मंगलवार, 9वें Dhu Al Hijjah (अराफात का दिन) से शुरू होंगी, जो 27 जून से है, और शुक्रवार को 12 Dhu Al Hijjah पर समाप्त होंगी, जो 30 जून की तारीख हैं। यानि की कामगारों को 4 दिन की छुट्टी दी जाएगी।

इसका मतलब है कि ईद उल अजहा 2023 बुधवार, 28 जून को मनाया जाएगा, क्योंकि यह परंपरागत रूप से Dhu Al Hijjah के 10वें दिन पड़ता है। तदनुसार, अराफात दिवस, जो Dhu Al Hijjah के नौवें दिन मनाया जाता है, मंगलवार 27 जून को होगा।

अधिकांश इस्लामिक देशों में, ईद उल अजहा का पहला दिन बुधवार, 28 जून को मनाया जाएगा।

ये भी पढ़ें- बिक रहा है दुबई का सबसे महंगा घर, फुटबॉल के मैदान से भी बड़ा 1,671 करोड़ का ये ‘मार्बल पैलेस’, एक भारतीय खरीदने को तैयार

सऊदी अरब में हुआ चांद का दीदार

गौरतलब है कि सऊदी अरब में रविवार शाम, 18 जून को ‘ज़ुल हिज्जा’ महीने का चांद देखा गया। ज़ुल हिज्जा महीना 19 जून से शुरू होगा और बकरीद (ईद उल अज़हा) 28 जून को मनाया जाएगा।

वहीं अरफ़ाह का दिन 27 जून को होगा। अरफ़ाह हज के आखरी दिन को कहा जाता हैं। इस दिन को मक्का जाने वाले हज यात्रियों के लिए बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है।

वर्धमान चाँद जो इस्लामी महीने ज़ुल हिज्जा की शुरुआत का संकेत देता है। रविवार की रात को सऊदी अरब में देखा गया।

आपको बता दें, Eid Al Adha दो प्रमुख त्योहारों में से एक है, और यह सभी मुसलमानों द्वारा मनाया जाने वाला त्यौहार है। यह मक्का की तीर्थयात्रा के समापन का प्रतीक है, जिसे हज के रूप में जाना जाता है। वहीं बकरीद को ईद-उल-अजहा, ईद-उल-जुहा, बकरा ईद, के नाम से जाना जाता है।

इस्लामिक कैलेंडर के मान्यता अनुसार, हर साल बकरीद 12वें महीने की 10 तारीख को मनाई जाती है। यह रमजान माह के खत्म होने के लगभग 70 दिनों के बाद मनाई जाती है।

ये भी पढ़ें- सऊदी अरब में हुआ चांद का दीदार, जानिए कब मनाया जाएगा ईद उल-अज़हा का त्यौहार