skip to content

सऊदी अरब में ऊंट की वजह से पलटी बस, 3 की हुई मौ’त…30 घायल

सऊदी अरब से एक बड़ी खबर सामने आई है। खबर है कि यहां पर ऊंट के कारण एक बड़ा हादसा ही गया है और इस हादसे में 3 लोगों की मौ’त हो गयी है साथ ही 30 लोग घायल हो गए हैं।

जानकारी के अनुसार, उत्तर-पश्चिमी सऊदी अरब के तबुक शहर में एक बस से ऊंट टकरा गया और हा’दसा हो गया। जिसके बाद तीन लोगों की मौ’त हो गई और 30 घायल हो गए।

सऊदी अरब में ऊंट की वजह से पलटी बस, 3 की हुई मौ'त...30 घायल

वहीं एक प्रत्यक्षदर्शियों ने इस हादसे को लेकर जानकारी दी कि दु’र्घटना एक बस के ऊंट से टकराने के कारण हुई थी। वहीं पुलिस ने कोई और जानकारी नहीं दी है। इसी के साथ इस ममाले की जानकारी देते हए रेड क्रीसेंट के आधिकारिक प्रवक्ता ने कहा, “रेड क्रिसेंट ऑपरेशंस को रविवार को 5:03 बजे जमैरा में, ताईमा गवर्नरेट पर दुर्घटना की सूचना मिली।”उन्होंने रेड क्रिसेंट, स्वास्थ्य मंत्रालय और सिविल डिफेंस की आपातकालीन टीमों को घटनास्थल पर पहुंचाया।

इसी के सतह प्रवक्ता ने ये भी जानकारी दी कि, “तीन मृतकों को सिविल डिफेंस द्वारा पलटी बस से निकाल दिया गया। वहीं उन्होंने ये भी कहा कि गंभीर रूप से घायल 16 लोगों को ताईमा अस्पताल में भर्ती कराया गया है जबकि 14 अन्य लोगों को मौके पर प्रथिमिक उपचार दे दिया गया और उनकी हालत अब ठीक है।

वहीं ये हादसा ड्राइवर की गलती से हुआ या फिर बस से सामने ऊंट आ गया इस बात की कोई भी जानकारी नहीं मिल पायी है।