Placeholder canvas

दुबई जा रहे भारत के रईस, 55 लाख रुपये खर्च कर विदेश में लगा रहे हैं वैक्सीन का टीका

इस समय सभी देश कोरोना वायरस के कहर से जूझ रहे हैं। वहीं इस कोरोना वायरस से निजात पाने के लिए दुनियाभर के देशों में कोविड-19 वैक्सीन का टीकाकरण किया जा रहा है। वहीं इस बीच खबर है कि भारत के रईस कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए दुबई की यात्रा कर रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, भारत के रईस लोग चार्टर्ड फ्लाइट्स से दुबई जा रहे हैं और ये लोग यहां पर वैक्सीन का टीका लगाने जा रहे हैं। वहीं ये रईस लोग 55 लाख रुपये तक खर्च कर चार्टर्ड फ्लाइट्स से दुबई जा रहे हैं और यहां पर ये लोग फाइजर की वैक्सीन का टीका लगा रहे हैं।

दुबई जा रहे भारत के रईस, 55 लाख रुपये खर्च कर विदेश में लगा रहे हैं वैक्सीन का टीका

रिपोर्ट के अनुसार, दुबई कोरोना वैक्सीन लगाने दौर मार्च में शुरू हुआ था जब दुबई ने रेजिडेंट वीजाधारकों को वैक्सीन के लिए रजिस्टर करने की अनुमति दी थी। वहीं दुबई में वैक्सीन लगा चुके कुछ लोगों और चार्टर ऑपरेटर्स का कहना है कि  वैक्सीन की दो डोज लगाने के लिए दुबई में ही रह रहे हैं जबकि कुछ लोग वहां के दो चक्कर लगा रहे हैं। बता दें, फाइजर की वैक्सीन की दो डोज के बीच तीन हफ्ते का अंतर है।

वहीं वैक्सीन लगाने के लिए दुबई आने जाने का खर्च 35 लाख रुपये से 55 लाख रुपये है। यह खर्च इससे अधिक भी हो सकता है। यह ऑपरेटर की प्राइस, सिटी ऑफ ओरिजिन, दुबई में रहने की अवधि और नंबर ऑफ पैसेंजर्स पर निर्भर करता है। वहीं जिन भारतीयों का बिजनस दुबई में रजिस्टर्ड है, उनके पास रेजिडेंट वीजा है। यूएई कुछ प्रोफेशनल कैटगरीज की भी रेजिडेंट वीजा देता है। जिसके बा ये लोग यहां पर वैक्सीन का टीका लगा रहे हैं।

आपको बता दें, यूएई में 40 साल और उससे अधिक उम्र को लोगों को मुफ्त में वैक्सीन लगाई जा रही है। वहीं यूएई में एस्ट्राजेनेका और साइनोफार्म की वैक्सीन भी उपलब्ध है।