Placeholder canvas

पूरे अरब अमीरात में शुक्रवार 18 दिसंबर को होने वाली विशेष बारिश के नमाज के समय की हुई घोषणा, देखिए पूरी लिस्ट

यूएई से एक बड़ी खबर सामने आई है और ये खबर यूएई भर की मस्जिदें होने वाली विशेष बारिश की नमाज को लेकर है। दरअसल, खबर है कि यूएई सभी मस्जिदों में  शुक्रवार 18 दिसंबर को होने वाली विशेष बारिश के नमाज की मेजबानी करेंगी।

वहीं सलात अल इस्तिसका को शुक्रवार की नमाज से 10 मिनट पहले पेश किया जाएगा। बुधवार को, राज्य की समाचार एजेंसी Wam ने ट्वीट किया, इमिरेट्स में प्रार्थना का समय जारी किया है।

अबू धाबी : दोपहर 12:12 बजे

दुबई: दोपहर 12:09 बजे

शारजाह: दोपहर 12:08 बजे

अजमान: दोपहर 12:08 बजे

UAQ: 12:07 बजे

राक: दोपहर 12:06 बजे

खोर फक्कन: दोपहर 12:04 बजे

अल ऐन: दोपहर 12:07 बजे

अल धफरा: दोपहर 12:15 बजे

आपको बता दें, कोरोना वायरस की वजह से मस्जिदों को बंद कर दिया गया था ताकि सी वायरस के संक्रमण को फैलने से रोका जा सकें। साथ ही लोगों को सलाह दी थी कि मनाज घर पर से अदा की जाएँ। लेकिन अब हाल ही में UAE में प्रार्थना के लिए मस्जिद 4 दिसंबर से खुल गयी है। लेकिन इस कोरोना कहर के नेशनल इमरजेंसी क्राइसिस एंड डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी (NCEMA) ने प्रेयर करने वालों के लिए दिशानिर्देशों का एक सेट जारी किया था और सभी लोगों को इन नियमों का पालन करना होगा। UAE में मस्जिदों को 30 प्रतिशत की क्षमता पर फिर से शुरू करने का निर्धारित किया है। इसी के साथ यहां वे सुरक्षा दिशानिर्देश दिए गए हैं जिनका सभी लोगों को पालन करना होगा।