Placeholder canvas

दुबई, अबूधाबी समेत पूरे अमीरात में इस महीने के अंत में 3 दिन छुट्टी का ऐलान, 1 नवंबर से फिर शुरू होगा कामकाज

UAE में इस महीने के अंत में पैगंबर मुहम्मद (PBUH) का जन्मदिन मनाया जायेगा और ये दिन 29 अक्टूबर, गुरुवार को पड़ेगा। वहीं इस मौके पर UAE में छुट्टी का ऐलान हुआ है और इस वजह से महीने के अंत में लम्बा वीकेंड रहेगा।

दरअसल, पैगंबर मुहम्मद (PBUH) के जन्मदिन के अवसर पर, गुरुवार 29 अक्टूबर को संघीय सरकारी कर्मचारियों के लिए एक दिन की छुट्टी होगी, जिससे यह तीन दिन का लंबा सप्ताहांत होगा। वहीं इसके बाद अगले दिन शुक्रवार फिर शनिवार का दिन रहेगा, जिसकी वजह से लोगों को लम्बी छुट्टी मिलेगी और ये सभी कर्मचारियों और कामगारों को मिलेंगे।

फेडरल अथॉरिटी फॉर गवर्नमेंट ह्यूमन रिसोर्सेज के एक ट्वीट के अनुसार, रविवार 1 नवंबर से सामान्य कामकाज के घंटे फिर से शुरू हो जाएंगे। यानि कुल 3 दिन के लिए छुट्टी मिलेगी।

इससे पहले विज्ञान और अंतरिक्ष विज्ञान के सदस्य, इब्राहिम अल जारवान इस छुट्टी को लेकर जानकारी दी थी कि Prophet Muhammad (PBUH) की जयंती 29 अक्टूबर को गुरूवार के दिन आएगी। वहीँ पैगंबर मोहम्मद का जन्मदिन रबी अल अव्वल के 12 वें दिन मनाया जाता है और अरब में इस दिन को छुट्टी को ईद अल मावलिद अल नबावी के रूप में जाना जाता है।

आपको बता दें, इस्लाम धर्म के सबसे पहले पैगंबर मोहम्मद का जन्मदिन को ईद-ए-मिलाद-उन-नबी (Eid-Milad-Un-Nabi-Eid) कहा जाता है। वहीँ जो इस्लामिक कैलेंडर के मुताबिक, तीसरे महीने रबी-अल-अव्वल की 12वीं तारीख को आता है। उनका जन्म 571 ई. के दिन हुआ था और उन्हें इस्लाम का सबसे बड़ा प्रचारक भी कहा जाता था साथ ही इस्मालिक देशों में इस दिन को मुसलमान मैसेंजर ऑफ गॉड के जन्म की सालगिरह के रूप में मानते हैं.

इसी के साथ इस दिन मुस्लिमों द्वारा धार्मिक निकायों की स्थापना भी की गयी थी और अन्य भारतीय धर्मों ने एकता सप्ताह के पालन के लिए मुसलमानों को फूल दिए थे।