Placeholder canvas

वैध यूएई रेजिडेंसी परमिट वाले लोग भारत से आ सकते हैं अमीरात, वापस जाने के लिए ऐसे करें अप्लाई

चीन से दुनियाभर के देशों में फैले कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए सभी देशों में लॉकडाउन लगाया गया है। इस लॉकडाउन की वजह से कई लोग दूसरे देशों में फंसे हुए हैं। वहीं इस बीच यूएई से भारत आये वैध यूएई रेजिडेंसी परमिट वाले भारतीयों को उनके देश भेजने की तैयारी की जा रही है।

दरअसल, 18 मई को विदेश मंत्रालय और अंतर्राष्ट्रीय सहयोग मंत्रालय (MoFAIC) और फेडरल अथॉरिटी फॉर आइडेंटिटी एंड सिटिजनशिप (ICA) ने कहा कि वैध निवास वीजा रखने वाले विदेशी नागरिक 1 जून यानि आज से यूएई लौट सकते हैं। वहीं इस बीच भारत के केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने ट्वीट किया है।

भारत के केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने ट्वीट करके कहा है कि मंत्रालय को संयुक्त अरब अमीरात से आए हुए वैध यूएई रेजिडेंसी परमिट वाले भारतीयों द्वारा वापस भेजने के अनुरोध मिल रहे हैं। इसी के साथ उन्होंने ये भी कहा कि संयुक्त अरब अमीरात के वैध निवास परमिट रखने वाले कई लोग वापस जाने के लिए संपर्क कर रहे हैं। जो की यह वहां के स्थानीय अधिकारियों पर निर्भर है। “वर्तमान में यूएई और कुछ अन्य देशों में विदेशी नागरिकों के प्रवेश पर प्रतिबंध है।”

वहीं इस बीच आईसीए ने वैध निवास वीजा रखने वालों से कहा की यूएई वापस लौटने की इच्छा रखने वाले नागरिक मंत्रालय की वेबसाइट (smartservices.ica.gov.ae) के माध्यम से “रेजिडेंट्स एंट्री परमिट” नामक सेवा में पंजीकरण करें। बता दें कि यह आदेश केवल उन व्यक्तियों और परिवारों पर लागू होता है जो वैध निवास वीजा धारक हैं।

आपको बता दें, इस कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए लॉकडाउन लगाया गया है। वहीं इस लॉकडाउन की वजह से भारत समेत तमाम देशों ने सभी अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों को रद्द कर दिया था, जिसकी वजह से कई लोग दूसरे देशों में फंसे हुए हैं।